Paris Olympics 2024 India Schedule Today, Day 13: आज गोल्ड मेडल जीतने उतरेंगे नीरज चोपड़ा, पुरुष हॉकी लड़ेगी टीम कांसे के लिए ,आज का भारतीय दल का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024 India Schedule Today: भारत के प्रसिद्ध एथलीट नीरज चोपड़ा गुरुवार को पेरिस ओलंपिक में देश को पहला गोल्ड मेडल दिलाने के लिए मैदान पर उतरेंगे। स्पेन के खिलाफ भारतीय हॉकी टीम लगातार दूसरी बार कांसा जीतने के लिए उतरेगी। ऐसा है तीसरे दिन भारतीय दल का कार्यक्रम।

Paris Olympics 2024

Paris Olympics 2024 India Schedule, Match Today: पेरिस ओलंपिक का 12वां दिन भारतीय टीम के लिए काफी निराशाजनक रहा। फाइनल से पहले विनेश फोगाट के अयोग्य घोषित होने की खबर ने भारतीय खेल प्रेमियों को चौंका दिया। बुधवार को कोई अच्छी खबर नहीं आई। ऐसे में गुरुवार का दिन भारतीय टीम के लिए अच्छा हो सकता है। 13वें दिन भारत के कई खिलाड़ी पदक के लिए अपनी दावेदारी पेश करेंगे लेकिन सबकी नजरें गोल्डन ब्वॉय नीरज चोपड़ा पर रहेंगी। जिन्होंने शानदार अंदाज में फाइनल में प्रवेश किया।

ऐसे में आज फाइनल इवेंट में पदक का फैसला होगा। वहीं Paris Olympics 2024 में भारतीय हॉकी टीम कांस्य पदक के मुकाबले में स्पेन से खेलेगी जहां उसकी नजर लगातार दूसरा कांस्य पदक जीतने पर होगी। इसके अलावा गुरुवार को भारत के कुश्ती के इवेंट भी होने हैं। आइए जानते हैं पेरिस ओलंपिक में मुकाबलों के 13वें दिन भारतीय टीम का पूरा शेड्यूल कैसा है?

यहाँ भारतीय एथलीट्स के आज के मुख्य कार्यक्रमों का विवरण है:

एथलेटिक्स:

  • महिलाओं की 100 मीटर बाधा दौड़ रेपेचेज राउंड: ज्योति याराजी – दोपहर 2.05 बजे
  • पुरुष भाला फेंक फाइनल: नीरज चोपड़ा – रात 11.55 बजे

हॉकी:

  • पुरुष कांस्य पदक मैच: भारत बनाम स्पेन – शाम 5.30 बजे

गोल्फ:

  • महिला व्यक्तिगत: अदिति अशोक और दीक्षा डागर – दोपहर 12.30 बजे

कुश्ती:

  • पुरुष फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अमन सहरावत – दोपहर 2.30 बजे
  • महिला फ्रीस्टाइल 57 किग्रा (प्री-क्वार्टर फाइनल): अंशु मलिक – दोपहर 2:30 बजे

आज के दिन का समय सारिणी में आप इन रोमांचक मुकाबलों को देख सकते हैं और अपने पसंदीदा भारतीय एथलीट्स का उत्साहवर्धन कर सकते हैं।

विनेश फोगाट का कुश्ती से संन्यास, एक गौरवशाली करियर का अंत, मगर साथी विनेश को मनाने में लगे

 

Exit mobile version