Tuesday, November 18, 2025
  • Login
News1India
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य ▼
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल
🔍
Home Latest News

Plum cake : बिना ओवन के घर में बनाएं क्रिसमस स्पेशल प्लम केक, ये रेसिपी है बेहद आसान

Plum cake : दिसंबर का महीना आते ही क्रिसमस की तैयारी शुरू हो जाती है। इस खास मौके पर लोग घर सजाने के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाते हैं।

Kirtika Tyagi by Kirtika Tyagi
December 21, 2024
in Latest News
492
SHARES
1.4k
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

Plum cake : दिसंबर का महीना आते ही क्रिसमस की तैयारी शुरू हो जाती है। इस खास मौके पर लोग घर सजाने के साथ-साथ स्वादिष्ट व्यंजन भी बनाते हैं। क्रिसमस प्लम केक के बिना अधूरा माना जाता है। यह सूखे मेवों से भरा एक स्वादिष्ट केक है, जिसे बच्चे और बड़े सभी पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर प्लम केक बनाना चाहते हैं, तो यहां है इसकी आसान रेसिपी।

Plum cake बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • सूखे मेवे (मुनक्का, किशमिश, बादाम, काजू, अखरोट, टूटी फ्रूटी, खजूर) – 1 छोटी कटोरी
  • पाउडर शुगर – ½ कप
  • दूध – 1 कप
  • रिफाइंड ऑइल – 6 टेबलस्पून
  • वनीला एसेंस – 1 चम्मच
  • जायफल पाउडर – 1 चम्मच
  • दालचीनी पाउडर – ½ चम्मच
  • सौंठ पाउडर – 2 चुटकी
  • कोको पाउडर – 1 चम्मच
  • बेकिंग पाउडर – ½ चम्मच
  • बेकिंग सोडा – ¼ चम्मच
  • सफेद सिरका – 2 चम्मच
  • चीनी – ½ कटोरी
  • गर्म पानी – 1 कटोरी
  • संतरे का रस – 6 चम्मच

प्लम केक बनाने की विधि

पहला स्टेप

संतरे के रस में मुनक्का, किशमिश, बादाम, काजू, अखरोट, टूटी फ्रूटी और खजूर के टुकड़े डालकर आधे घंटे के लिए भिगो दें।
फिर एक पैन में चीनी गर्म करें और पिघलने के बाद उसमें गर्म पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएं। यह कैरेमल सिरप तैयार हो गया, जो केक के स्वाद को खास बनाता है।

RELATED POSTS

No Content Available

दूसरा स्टेप

एक बाउल में दूध, वनीला एसेंस और रिफाइंड तेल डालकर अच्छे से मिलाएं। इसमें जायफल, दालचीनी और सौंठ पाउडर मिलाएं।
अब मैदा, बेकिंग सोडा और कोको पाउडर को छानकर इस मिश्रण में डालें। साथ ही कैरेमल सिरप और संतरे के रस में भीगे मेवे भी मिला दें।
सभी सामग्री को ब्लेंडर की मदद से अच्छी तरह मिक्स कर लें।

तीसरा स्टेप

बैटर में सफेद सिरका मिलाएं। केक टिन में तेल लगाकर बटर पेपर रखें और उसमें बैटर डालें। ऊपर से काजू और मुनक्का सजाएं।
कुकर में दो कप नमक डालकर उसमें केक स्टैंड रखें। कुकर का रबर और सीटी हटा दें।
गर्म हो चुके कुकर में केक टिन रखें। पहले 15 मिनट मध्यम आंच पर और फिर 50 मिनट धीमी आंच पर केक पकाएं।
टूथपिक डालकर जांचें कि केक अच्छी तरह पक गया है या नहीं।

आखिरी स्टेप

केक ठंडा होने पर इसे कुकर से बाहर निकालें और हल्के कपड़े से ढककर रख दें। आपका स्वादिष्ट प्लम केक तैयार है। अब इसे काटें और सभी के साथ इस क्रिसमस पर इसका आनंद लें!

Tags: Plum cake
Share197Tweet123Share49
Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi

Kirtika Tyagi is a journalist. she is working on sub-editor post and she is expert in International, National, Health, Crime, Lifestyle, Astro beat. 

Related Posts

No Content Available
Next Post
Winter Face Pack

Winter Face Pack: सर्दियों में करें स्किन की देखभाल, पाएं सॉफ्ट-ग्लोइंग स्किन, जानें बेस्ट फेस पैक्स

हर दलित बच्चा बनेगा आत्मनिर्भर….AAP सरकार का वादा 12वीं तक फ्री पढ़ाई और विदेश में स्कॉलरशिप

हर दलित बच्चा बनेगा आत्मनिर्भर....AAP सरकार का वादा 12वीं तक फ्री पढ़ाई और विदेश में स्कॉलरशिप

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

News1India

Copyright © 2025 New1India

Navigate Site

  • About us
  • Privacy Policy
  • Contact

Follow Us

No Result
View All Result
  • राष्ट्रीय
  • देश
  • बिहार चुनाव 2025
  • विदेश
  • राज्य
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • राजस्थान
    • छत्तीसगढ़
    • गुजरात
    • पंजाब
  • क्राइम
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • मौसम
  • ऑटो
  • खेल

Copyright © 2025 New1India

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Go to mobile version