Site icon News1India

Rajasthan: हनुमानगढ़ में पीएम मोदी ने जनसभा को किया संबोधित, कहा- हर कोने से कांग्रेस का सफाया जरूरी

पीएम मोदी photo

जयपुर। 200 विधानसभा सीट वाले चुनावी राज्य राजस्थान में 25 नवंबर को मतदान होना है. इस बड़े दिन से पहले यहां पर सभी पार्टी के नेताओं का चुनावी मेला लगा हुआ है. हर दिन कांग्रेस और भाजपा के बड़े नेता यहां पर जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. इसी बीच हनुमानगढ़ के पीलीबंगा में प्रधानमंत्री मोदी ने एक विशाल चुनावी जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान वो कांग्रेस पर लगातार हमलावर दिखे. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस का हर कोने से सफाया होना चाहिए.

माफियाओं को राजस्थान ने लूटा

राजस्थान के हनुमानगढ़ में स्थित पीलीबंगा में पीएम मोदी ने एक विशाल जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान वो सूबे की सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस पर हमलावर दिखे और कहा कि चुनाव लोकतंत्र की दिवाली है. इस बार कांग्रेस का हर कोने से सफाई होना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि माफियाओं ने राजस्थान को लूटा है और ये नशा हमारे बच्चे को नहीं बल्कि हमारे भविष्य को बर्बाद कर देगा.

यह भी पढ़े:- NPCI ने किया नया सर्कुलर जारी, 31 दिसंबर से सभी UPI हो जाएगें बंद, जानें क्यों ?

अनूपगढ़ में कांग्रेस अध्यक्ष का भाषण

इससे पहले कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राजस्थान के अनूपगढ़ में एक बड़े जनसभा को संबोधित किया. यहां पर वो केंद्र की मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने वो कहना बंद कर दिया जो वो पहले कहा करते थे. मोदी जी हर वो जगह जा रहे हैं जहां पर चुनाव होने वाले हैं. इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष अपनी पार्टी के उपलब्धियों को भी गिनवाया.

भाजपा ने अपने वादों को नहीं निभाया

प्रधानमंत्री मोदी को लेकर मल्लिकार्जुन ने आगे कहा कि मोदी जी पहले कहते थे कि विदेश की धरती से काला धन वापस भारत लाया जाएगा और सबको 15 लाख रुपए दिए जाएंगे. वो कहते थे कि हर साल युवाओं को दो लाख नौकरियां दी जाएगी. किसानों की आय दोगुनी की जाएगी. अब दो साल पूरे होने को हैं, क्या वो सब हुआ, जो वो कहा करते थे.

Exit mobile version