Site icon News1India

Varanasi: दो दिवसीय दौरे पर पीएम मोदी काशी वासियों को देंगे 20 हजार करोड़ के 37 परियोजनाओं का उपहार, 43वीं बार आए अपने संसदीय क्षेत्र

PM Modi photo

वाराणसी। प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) 2 दिन के प्रवास पर अपने संसदीय क्षेत्र काशी में आए हैं. यहां पर लोगों ने उनका स्वागत काफिले पर पुष्प वर्षा के साथ किया. अपने काशी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) काशिवासियों को करीब 20 हजार करोड़ रुपए के परियोजनाओं का स्वागत करेंगे. इसके साथ ही वो तमिल संगनम् 2023 का उद्घाटन भी करेंगे.

यह भी देखें- Parliament Attack: संसद में चूक को लेकर भड़के Rahul Gandhi, Unemployment और मंगाई का उठाया मुद्दा

20 हजार करोड़ की कुल 37 परियोजना

बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) दोपहर में 3.00 बजे अपने संसदीय क्षेत्र काशी पहुंचे. यहां पर वो 20 हजार लागत वाली कुल 37 परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. प्रधानमंत्री काशी-तमिल एक्सप्रेस और बनारस से नई दिल्ली के लिए एक और वंदेभारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. पीएम नमो घाट से काशी-तमिल संगमम् 2.0 का शुभारंभ भी करेंगे.

पीएम मोदी का 43वां वाराणसी दौरा

मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा के अनुसार प्रधानमंत्री वाराणसी में अपने 43वें दौरे पर हैं. वो दोपहर 3 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट पहुंचे. इसके बाद वो 3.30 बजे नदेसर में स्थित छोटा कटिंग मेमोरियल मैदान में विकसित भारत संकल्प यात्रा में हिस्सा लिया. इस दौरान उन्होंने योजनाओं के लाभार्थियों से भी बात की.

सोमवार को जाएंगे स्वर्वेद महामंदिर

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) के द्वितीय चरण के कार्यक्रम की बात करें तो वो शाम में करीब 5.15 बजे नमो घाट पर काशी-तमिल संगमम् 2023 का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद बरेका में अतिथिगृह भवन में वो रात्रि विश्राम करेंगे. 18 दिसंबर यानी सोमवार को वो सुबह 10.45 बजे हेलीकॉप्टर से उमरहां में स्थित स्वर्वेद महामंदिर जाएंगे. मंदिर का उद्घाटन और अवलोकन करेंगे.

यह भी पढ़ें- IPL: रोहित शर्मा को मुंबई इंडियन्स के कप्तान से हटाए जाने पर फैन्स गुस्सा, ये दिया रिएक्शन

Exit mobile version