Site icon News1India

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का तृणमूल सरकार पर हमला कहा, संदेशखाली में आरोपियों को बचाने की सरकार ने पूरी कोशिश की

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का तृणमूल सरकार पर हमला

नई दिल्ली। प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर हमला करते हुए कहा कि सरकार ने संदेशखाली घटनाओं के आरोपियों को बचाने की पूरी कोशिश की। उन्होंने अपनी सरकार को लेकर कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी ही महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोक सकती है।

पश्चिम बंगाल में केंद्र की योजनाओं को लागू नही होने देती हैं दीदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान एक सार्वजनिक रैली में अपने संबोधन के दौरान ममता सरकार पर हमला किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने आरोपियों को बचाने की पूरी कोशिश की ,लेकिन भाजपा ने संदेशखाली घटनाओं के आरोपियों को सजा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है। पीएम ने रैली में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पश्चिम बंगाल में केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं होने देने का भी आरोप लगाया। उन्होंने संदेशखाली के महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर कहा कि यह केवल भाजपा ही है जो यहां महिलाओं के खिलाफ अत्याचार रोक सकती है। पूरे देश ने देखा है कि कैसे टीएमसी सरकार ने संदेशखाली में आरोपियों को बचाने की पूरी कोशिश की। लेकिन भाजपा ने संदेशखाली घटना के आरोपियों को सजा सुनिश्चित करने का संकल्प लिया है।

क्या है पूरा मामला

गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने निलंबित टीएमसी नेता शेख शाहजहां और उनके सहयोगियों पर ज्यादती, जमीन पर कब्जा और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया। इस मामले में
शाहजहाँ शेख को 13 अप्रैल तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज दिया गया है।

कांग्रेस भी पीएम का हमला

पीएम ने रैली में तृणमूल कांग्रेस सरकार पर पश्चिम बंगाल में केंद्रीय योजनाओं को लागू नहीं होने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र द्वारा रिकॉर्ड मात्रा में पैसा देने के बावजूद कई परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हुई हैं।
पीएम ने कहा की यहां की टीएमसी सरकार पश्चिम बंगाल में केंद्रीय योजनाओं को लागू करने की अनुमति नहीं देती है। हम देश के हर जिले में एक मेडिकल कॉलेज स्थापित करना चाहते हैं। लेकिन टीएमसी सरकार ऐसा नहीं चाहती है।” उन्होंने कहा, ”हमें पश्चिम बंगाल में कुछ भी करने की इजाजत नहीं है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा और कहा कि वह दशकों तक ‘गरीबी हटाओ’ का नारा देती रही लेकिन यह भाजपा ही है जिसने लोगों को गरीबी से बाहर निकालने के लिए कड़ी मेहनत की है।

Exit mobile version