Police Encounter : अयोध्या का रहने वाला गैंगस्टर, पुलिस मुठभेड़ में मार गया…

Police Encounter: Gangster, resident of Ayodhya, killed in police encounter...

सुल्तानपुर। 1लाख का इनामी गैंगस्टर विनोद उपाध्याय को उत्तर प्रदेश पुलिस ने Encounter  में मार गिराया। बीती रात सुल्तानपुर में एसटीएफ की बदमाश से हुई मुठभेड़ में माफिया और शार्प शूटर विनोद कुमार उपाध्याय गोली लगने से घायल हो गया। बाद में उसकी मौत हो गई।

1 लाख का इनाम घोषित था उस पर

गोरख पुलिस ने गैंगस्टर विनोद कुमार उपाध्याय पर एक लाख का इनाम घोषित कर रखा था। विनोद अपना एक संगठित गिरोह बनाकर जनपद गोरखपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, लखनऊ में कई सनसनीखेज हत्या की कई घटनाओं को अंजाम दे चुका था। देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एसटीएफ मुख्यालय के डिप्टी एसपी दीपक कुमार सिंह की  नेतृत्व हुई Encounter में गोली लगने से विनोद पहले घायल हुआ फिर बाद में उसकी मौत हो गई।

ये भी पढ़िए : बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बड़ा बयान, दिल्ली सीएम केजरीवाल को बताया धूर्त

अयोध्या का रहने वाला था गैंगस्टर

विनोद कुमार उपाध्याय अयोध्या के महराजगंज के मया बाजार का रहने वाला था। उस पर पूरे प्रदेश के अलग अलग जिलों में 35 मुकदमे दर्ज थे। Encounter में घायल होने के बाद मेडिकल कालेज में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी सोमेन बर्मा ने उसकी मौत की पुष्टि की है।

वांटेड लिस्ट में शामिल था

प्रदेश की योगी सरकार द्वारा प्रदेश के 61 वांटेड माफियाओं के नाम घोषित किए है। इन पर लाखों के इनाम घोषित किए गए है। जिसमें कई माफियाओं को पकड़ा जा चुका है, जबकि कई बाकी भी है। विनोद उपाध्याय भी उस लिस्ट में शामिल था।

Exit mobile version