Prayagraj: फंदे से झूलती मिली बेटी तो मायके वालों ने जिंदा जलाए सास और ससुर, इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती

Prayagraj: Daughter found hanging, mother-in-law and father-in-law burnt alive by parents, heavy police force deployed in the area

प्रयाग राज। Prayagraj से एक बड़ी खबर समाने आई है। जहां एक नवविवाहिता की मौत के बाद मायके वालों ने नवविवाहिता के ससुराल में आग लगा दी। जिसमें लड़की के सास ससुर की मौत हो गई। मामले को लेकर पूरे इलाके में हरकंप मचा हुआ है। इलाके में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Prayagraj की है घटना

दरअसल बीती रात 18 मार्च को हुई यह घटना Prayagraj  जिले की मुट्ठीगंज इलाके की बताई जा रही है। जहां नवविवाहिता आंशिका केसरवानी का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। स्थानीय लोगों ने बताया की  धूमनगंज के झलवा की रहने वाली आंशिका की शादी कुछ दिन पहले ही मुट्‌ठीगंज के व्यापारी अंशु के साथ हुई थी। मौत की खबर मिलते ही आंशिका के मायके वाले काफी संख्या में उसके  ससुराल पहुंच गए। जहां ससुराल और मायके वालों के बीच जमकर मारपीट भी हुई। परिजनों का कहना है कि आंशिका के ससुराल वालों ने दहेज के लिए उसे पड़तारित कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद अंशिका के घर वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों को उनके घर मे बंद कर घर को आग के हवाले कर दिया। जिस में आंशिका के सास और ससुर की मौत हो गई।

पुलिस ने क्या बताया ?

वहीं इस मामले को लेकर Prayagraj के डीसीपी दीपक भूकर ने बताया कि पुलिस को रात 11 बजे कॉल पर अंशिका केसरवानी की आत्महत्या की जानकारी मिली। जिसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के लोग आपस मे झगड़ा कर रहे थे। उसी के दौरान मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष के घर में आग लगा दी।

शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

पुलिस ने घटना में त्वरित कार्यवाही करते हुए 5 लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाला और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम और स्थानीय लोगों के सहायता से आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। पूरे मकान के सर्च ऑपरेशन में दो डेड बॉडी मिली। जिसकी पहचान  राजेन्द्र केसरवानी (ससुर)और दूसरी बॉडी शोभा देवी(सास) के रुप की गई। फिलहाल दोनों शवों को भी पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Exit mobile version