Site icon News1India

प्रयागराज स्टेशन पर लगी आग, अचानक ओवरब्रिज से धुआं उठने से सनसनी

Prayagraj

Prayagraj: यूपी के प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा हुआ है। यहां ओवरब्रिज पर अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलते ही रेलवे विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। करीब 10 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस दौरान आग लगने से रेलवे स्टेशन धुएं से भर गया। वहीं ओवरब्रिज पर आग देखकर यात्री भी परेशान हो गए। हालांकि इस हादसे में किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

पावर केबिन बॉक्स में लगी आग

दरअसल Prayagraj रेलवे स्टेशन के ओवरब्रिज पर अचानक आग लगने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि Prayagraj स्टेशन के ब्रिज नंबर दो में लगे पावर केबिन बॉक्स में अचानक आग लग गई। वहीं आग लगने की सूचना मिलते ही स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। आग देखकर यात्री भी परेशान हो गए। हालांकि आग लगने की सूचना मिलते ही रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। इसके अलावा फायर ब्रिगेड को भी इसकी सूचना दी गई। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

रेलवे कर्मचारियों ने आग पर काबू पाया

अधिकारियों के अनुसार, आग केबल ट्रे में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी बताई जा रही है। करीब 10 मिनट तक आग लगी रही। जब तक फायर ब्रिगेड पहुंची, तब तक आग पर काबू पा लिया गया था। आग बुझाने के लिए करीब 12 सिलेंडर का इस्तेमाल किया गया और पानी का छिड़काव किया गया, तब जाकर आग पर काबू पाया जा सका। फिलहाल रेलवे कर्मचारियों की सतर्कता के कारण कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, नहीं तो बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था। मौके पर रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ पुलिस मौजूद थी। आग के कारण कुछ देर के लिए बिजली भी कट गई थी।

दिल्ली होगी पानी-पानी! IMD ने देश भर के राज्यों को अलर्ट जारी किया

Exit mobile version