Radhika Merchant : राधिका मर्चेंट का डांस परफोर्मेंस देख अनंत हुए दीवाने, तालियां बजाकर की तारीफ

अंबानी परिवार की छोटी बहू राधिका मर्चेंट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसमें राधिका का डांस देख अनंत खूब तालियां बजा रहे हैं। ये वीडियो फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।

Radhika Merchant : इंडिया के सबसे अमीर घराने अंबानी परिवार में जल्द ही बहुरानी आने वाली हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट शादी करने से बस कुछ ही दूर हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होगी। इससे पहले दोनों की शादी के प्री-वेडिंग फंक्शन चल रहे हैं, जिसमें बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक के कलाकार नजर आ रहे हैं। इस शादी में बड़ी बड़ी हस्तियों ने परफॉर्मेंस दी है, लेकिन लोगों का ध्यान होने वाली दुल्हन राधिका मर्चेंट के डांस वीडियो ने खींच लिया है। सोशल मीडिया पर राधिका का वीडियो वायरल हो रहा है, जिस पर लोग अपनी राय भी दे रहे हैं।

राधिका की अदाओं से घायल हुए अनंत अंबानी

दरअसल, इन दिनों सोशल मीडिया अंबानी परिवार के वीडियोज से भरा हुआ है, जिसमें सेलेब्स के डांस परफॉर्मेंस के साथ साथ अंबानी परिवार के ढेर सारे मोमेंट नजर आ रहे हैं। इस बीच राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें राधिका का डांस अनंत अंबानी को खुश कर देता है। ये वीडियो अप्रैल का है, जब राधिका अनंत शादी से पहले कुछ फंक्शन रखे गए थे।

Nita ambani Daughters in laws Ambani ladies dance, Isha ambani Radhika merchant shloka ambani dance

इस वीडियो में जोधा अकबर के गाने जश्न ए बहारा पर डांस कर रही हैं। इस वीडियो में राधिका गोल्डन लहंगे में काफी सुंदर लग रही हैं। ऑफ शोल्डर ब्लाउज से राधिका ने अपने लुक को काफी अट्रैक्टिव बनाया है। इस वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि जैसे राधिका का डांस खत्म होता है तो पहले अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका उठकर तालियां बजाती हैं और फिर होने वाला दूल्हेराजा खड़े होते हैं और जोर-जोर से तालियां बजाते हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : अलमारी के पीछे आतंकियों का अड्डा, जानें कैसे आतंकी सुरंगनुमा बंकरों से रचते हैं साजिश ?

वीडियो देख लोगों ने पास किए कमेंट्स

राधिका मर्चेंट का ये डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। लोग इस वीडियो को देखने के बाद राधिका की जमकर तारीफ कर रहे हैं, लेकिन कुछ लोग यहां मस्ती मजाक भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘इनका अलग ही अवॉर्ड शो चल रहा है।’ दूसरे ने लिखा, ‘अब तो अनंत भी अपने प्री वेडिंग फंक्शन से बोर हो गया होगा।’ इसी तरह एक और यूजर ने लिखा, ‘प्री वेडिंग फंक्शन के कितने एपिसोड बचे हैं।’

Exit mobile version