Site icon News1India

UP: यूपी में अजय राय के सारथी बने राहुल गांधी, फोटो हो रही जमकर वायरल

यूपी

लखनऊ। कानपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर जगह-जगह होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाए गए है. इस बीच एक ऐसा होर्डिंग देखने को मिला. जिसने सबका ध्यान अपनी ओर ही खींच लिया. क्योंकि, इस होर्डिंग में राहुल गांधी को भगवान श्रीकृष्ण और अजय राय को अर्जुन के रूप में दर्शाया गया है. अजय राय यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष हैं. बता दें कि राहुल गांधी आज (21 फरवरी) अपनी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को लेकर कानपुर पहुंच रहे हैं. वह उन्नाव के रास्ते शहर में प्रवेश करेंगे. ऐसे में कानपुर-उन्नाव बॉर्डर पर हजारों की संख्या में कांग्रेसी उनके स्वागत के लिए खड़े हैं. पूरा शहर बैनर-पोस्टर से पाट दिया गया है. घंटाघर चौराहे पर उनकी सभा होनी है. इस बीच एक होर्डिंग लोगों का ध्यान अपनी तरफ खींच रही है.

यह भी पढ़ें- ‘विरुष्का’ दंपति में नए सदस्य का आगमन, ‘वामिका’ के जिंदगी में आया छोटा भाई ‘अकाय’

यूपी में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

इस होर्डिंग में राहुल गांधी को महाभारत के समय के भगवान श्रीकृष्ण और यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय को अर्जुन के रूप में दिखाया गया है. राहुल गांधी श्रीकृष्ण की तरह रथ के सारथी बने हैं, जबकि अजय राय अर्जुन की तरह धनुष-बाण लेकर पीछे बैठे हैं. ये होर्डिंग स्थानीय कांग्रेस नेता संदीप शुक्ला ने लगवाई है. संदीप का कहना है कि जिस तरह श्रीकृष्ण ने अर्जुन को महाभारत का युद्ध जितवाया था, वैसे ही राहुल गांधी बीजेपी से मुकाबले में चुनाव जीतेंगे. यूपी में वह अजय राय के सारथी बने हैं. कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने इस संदर्भ में सोशल मीडिया साइट एक्स पर भी जानकारी दी. उन्होंने लिखा- भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 39वां दिन आज दोपहर 2 बजे कानपुर में समाप्त होगा. 2 और 23 फरवरी को यात्रा का ब्रेक होगा. उन्होंने लिखा- भारत जोड़ो न्याय यात्रा 24 फरवरी की सुबह मुरादाबाद से फिर शुरू होगी. उसके बाद संभल, अलीगढ़, हाथरस, और आगरा ज़िलों को कवर करते हुए यात्रा राजस्थान के धौलपुर में रुकेगी.

26 फरवरी से 1 मार्च तक यात्रा का ब्रेक

कांग्रेस नेता ने बताया कि 26 फरवरी से 1 मार्च तक ब्रेक होगा ताकि राहुल गांधी 27 और 28 फरवरी को इंग्लैंड के कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय (जहां वो पढ़े थे) में दो विशेष लेक्चर देने के अपने एक साल पहले के वादे को पूरा कर सकें और उन्हें नई दिल्ली में होने वाली अन्य महत्वपूर्ण बैठकों में शामिल होने का मौका मिल सके. राज्यसभा सांसद ने कहा कि 2 मार्च को दोपहर 2 बजे धौलपुर से एक बार फिर भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू होगी. इसके बाद यह मुरैना, ग्वालियर, शिवपुरी, गुना, शाजापुर, और उज्जैन-सहित मध्यप्रदेश के अन्य ज़िलों को कवर करेगी.उन्होंने बताया कि 5 मार्च को दोपहर 2 बजे राहुल गांधी उज्जैन के परम पवित्र श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करेंगे. उन्होंने पिछली बार भारत जोड़ो यात्रा के दौरान 29 नवंबर 2022 को यहां दर्शन किया था.

Exit mobile version