Site icon News1India

चुनाव के ऐलान होते ही राहुल गांधी ने खेला OBC कार्ड, कहा- अपनी सत्ता वाले राज्य में कराएंगे जातिगत

Rahul Gandhi photo

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने 9 अक्टूबर को देश के 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है. चुनाव के ऐलान के बाद सभी राजनीतिक पार्टियां सक्रिय हो गई हैं. आम आदमी पार्टी के प्रमुख एवं दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में उनकी पार्टी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी. वहीं अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने बिहार के नीतीश कुमार की तरह ओबीसी कार्ड खेलने का निर्णय लिया है. दरअसल राहुल गांधी ने कहा है कि वो अपनी सत्ता वाले राज्यों में जातिगत जनगणना कराएंगे.

कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के बाद किया ऐलान

बता दें कि 5 राज्यों में चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद पूरे देश में चुनावी माहौल बन गया है. वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि उनकी पार्टी (कांग्रेस) के सत्ता वाले राज्य में जातिगत जनगणना कराया जाएगा. राहुल गांधी ने इसका ऐलान पार्टी के कार्यसमिति की बैठक के बाद किया. 5 राज्यों राजस्थान, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और मिजोरम के चुनावी नतीजे काफी महत्वपूर्ण हैं, क्योंकि ये 2024 आम चुनाव पर भी असर डाल सकते हैं.

ये भी पढ़ें-  5 राज्यों में विधानसभा चुनाव के तारीखों का ऐलान, 3 दिसंबर को आएंगे सभी के नतीजे

बीजेपी का काम ओबीसी वर्ग का ध्यान भटकाना- राहुल

राहुल ने आगे कहा कि, 4 राज्यों में उनके मुख्यमंत्री हैं, जिसमें से 3 ओबीसी वर्ग के हैं. जबकि भाजपा के 10 सीएम हैं, जिनमें से सिर्फ 1 ही ओबीसी वर्ग से है. वो भी कुछ दिनों बात चले जाएंगे. इसके अलावा संसद के 90 सचिवों में से सिर्फ 3 ही ओबीसी वर्ग से हैं. पीएम मोदी भी जानते हैं कि देश में जिस वर्ग की आबादी 50 फीसदी के करीब है, सत्ता में उनकी भागीदारी ना के बराबर है. बीजेपी का काम बस ओबीसी वर्ग का ध्यान भटकाना है.

Exit mobile version