Site icon News1India

Israel-Hamas युद्ध पर राहुल गांधी का बड़ा बयान- किसी भी हिंसा के खिलाफ हैं हम

RAHUL GANDHI PHOTO

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी इस समय चुनावी राज्य मिजोरम में दो दिवसीय दौरे पर गए हुए हैं. इस सूबे में एनडीए एलायंस वाली मिजो नेशनल पार्टी की सरकार है, वहीं कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी के रूप में यहां पर है. 40 विधानसभा सीट वाले राज्य में वायनाड सांसद ने पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार किया है. अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की और कई मुद्दे पर सत्ताधारी बीजेपी एलायंस वाली सरकार को घेरने का काम किया.

हर तरह के हिंसा के खिलाफ है कांग्रेस

मिजोरम में राहुल गांधी ने मिडिल इस्ट में चल रहे इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध पर भी बेबाक बयान दिया. कांग्रेस नेता ने कहा कि हम किसी भी तरह के हिंसा के खिलाफ हैं. निर्दोष नागरिकों के खिलाफ किसी भी तरह के हिंसा के खिलाफ हैं. कांग्रेस पार्टी हर तरह की हिंसा का विरोध करती है, चाहे उसको किसी ने भी अंजाम दिया हो.

40 विधानसभा सीटों पर होगा चुनाव 

बता दें कि एक दिन पहले ही कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनावी राज्य मिजोरम में पहुंचे थे. कांग्रेस पार्टी ने यहां पर सभी 40 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. इन्हीं की पक्ष में चुनाव प्रचार करने दो दिन के दौरे पर राहुल गांधी पहुंचे हैं. राज्य में बीजेपी की एलायंस वाली मिजो नेशनल फ्रंट की सरकार है और यहां पर कांग्रेस मुख्य विपक्षी पार्टी की भूमिका में है.

यह भी पढ़ें- World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय कप्तान रोहित शर्मा रचेंगे इतिहास! इस मामले में डिविलियर्स को पछाड़ेंगे

वंशवाद पर ये बोले राहुल गांधी 

गौरतलब है कि कांग्रेस नेता ने कहा कि, ‘भारतीय जनता पार्टी को पहले अपने नेताओं को देखना चाहिए, सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने पूछा कि राजनाथ सिंह और अमित शाह का बेटा क्या करता है. जहां तक मुझे पता है कि अमित शाह का बेटा भारतीय क्रिकेट को चलाता है. ऐसे में बीजेपी को पहले अपने नेताओं को देखना चाहिए कि उनके बच्चे क्या कर रहे हैं, पार्टी में अनुराग ठाकुर के अलावा और भी कई सारे लोग हैं, जो वंशवाद की राजनीति के बड़े उदाहरण हैं.’

Exit mobile version