Rajesh Khanna एक ऐसा सुपरस्टार जिसके स्टारडम की दुनिया दीवानी थी लेकिन अपनी ही शादी को आखिर क्यों नहीं बचा पाया था ये स्टार ?

बॉलीवुड में अपने स्टाइल और एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाले एक्टर राजेश खन्ना का अपना ही एक अलग दौर था। आंखों को नीचे कर प्यार जाहिर करने वाली इस अभिनेता की ये अदा हर किसी को पसंद आती थी।

नई दिल्ली: बॉलीवुड में अपने स्टाइल और एक्टिंग से लाखों दिलों पर राज करने वाले एक्टर राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) का अपना ही एक अलग दौर था। आंखों को नीचे कर प्यार जाहिर करने वाली इस अभिनेता की ये अदा हर किसी को पसंद आती थी। उनके बारे में ये तक बताया जाता है कि जब वे अपनी सफेद गाड़ी बाहर लेकर निकला करते थे तो लड़कियां कार को चूम कर गुलाबी कर दिया करती थी। राजेश खन्ना ने अपने जीवन में काफी बड़ा स्टारडम देखा है।

लेकिन वो कहते हैं न कि हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। जहां एक तरफ इस स्टार की दुनिया दीवानी थी तो वहीं इनकी मैरिड लाइफ अच्छी नहीं रही। राजेश खन्ना तो अब इस दुनिया में हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी पत्नी डिंपल कपाड़िया आज भी बॉलीवुड फिल्मों में एक्टिव है।

चलिए आज आपको अतीत के उस झरोखे से लेकर चलते हैं जहां एक तरफ राजेश खन्ना का स्टारडम अपने चरम पर था तो वहीं उनके शादीशुदा जीवन में उथल पुथल मची हुई थी। जब भी बॉलीवुड की पॉपुलर और खूबसूरत जोड़ियों की बात होती है, तो उनमें राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया (Dimple Kapadia) का नाम भी शुमार किया जाता है। 70 और 80 के दशक में ये जोड़ी हर न्यूज पेपर पर छाई रहती थी।

पहली नज़र के प्यार के बाद ही डिंपल कपाड़िया और राजेश खन्ना ने शादी कर ली थी। शादी के बाद ये जोड़ा दो बेटियों का पेरेंट्स बन गया था पर न जाने किसकी नज़र इन दोनों के रिश्ते को लगी और शादी के कुछ सालों बाद ही इन दोनों स्टार्स की जोड़ी अलग हो गई लेकिन अलग होने के बाद भी कहीं न कहीं राजेश और डिंपल के बीच प्यार मौजूद था। अलग होने के बावजूद भी राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के बीच तलाक नहीं हुआ था।

इन दोनों सेलेब्स के रिश्ते को लेकर कई पत्रिकाओं में ये भी छापा गया था कि राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया के संबंध बहुत अच्छे नहीं थे। राजेश खन्ना जिनकी एक से एक हसीना दीवानी हुआ करती थी। उनकी पत्नी ही उनके साथ खुश नहीं थी। बताया जाता है कि शादी के 11 साल बाद ही डिंपल और राजेश खन्ना एक दूसरे से अलग हो गए थे।

करीब 29 से 30 सालों तक एक दूसरे से अलग रहने के बाद दोनों ने साल 2012 में तलाक ले लिया था। इसमें गौर करने वाली बात ये थी कि जब साल 1982 में ही डिंपल राजेश खन्ना का साथ छोड़कर अलग रहने लग गई थी उन्हें उसी टाइम पर तलाक क्यों नहीं दिया। क्या ये दिल में दबा राजेश खन्ना के लिए प्यार था या फिर इसकी वजह कुछ और ही थी।

राजेश खन्ना का कहना था कि डिंपल उन्हें तलाक नहीं देना चाहती। खुद वे भी इस बात को नहीं समझ पा रहे थे कि आखिर डिंपल इस शादी को खत्म क्यों नहीं होने देना चाहती। इस अभिनेता का चार्म उन दिनों कुछ ऐसा था कि डिंपल कपाड़िया पहली ही मुलाकात में उन पर फिदा हो गई थी। बताया जाता है कि दोनों पहली बार एक फ्लाइट में मिले थे। राज कपूर की फिल्म बॉबी साइन करने से पहले डिंपल कपाड़िया एक इवेंट में हिस्सा लेने के लिए अहमदाबाद जा रही थीं। उसी फ्लाइट में राजेश खन्ना भी पहले से मौजूद थे। बस यहीं से इन दोनों के प्यार की कहानी की शुरुआत हुई थी। इसके बाद साल 1973 में बॉबी फिल्म की रिलीज के 6 महीने पहले ही इन दोनों स्टार्स ने शादी कर सभी को चौंका दिया था।

राजेश खन्ना से साल 1990 में जब एक इंटरव्यू में पूछा गया था कि क्या वह और डिंपल कपाड़िया फिर से एक हो सकते हैं ? तो जानते हैं राजेश खन्ना ने क्या कहा था ? राजेश खन्ना ने ITMB शोज से बातचीत में कहा था, दोबारा मतलब ? पहले कहां अलग थे ? ये है कि अलग-अलग रहते थे। मतलब रहते हैं क्योंकि अभी तक तलाक नहीं दिया है ना उसने। वो देती ही नहीं है।  वजह पूछे जाने पर राजेश खन्ना ने आगे कहा था, ‘ये तो वही जाने किसलिए नहीं देती है। पता नहीं किसलिए। जब वो आएगी यहां वैंकूवर में,  तब आप उनसे ये पूछिएगा। वो आपको सही जवाब देंगी। मैं तो इतना ही कह सकता हूं कि नहीं दिया है डिवोर्स, तो नहीं दिया है. उनकी मर्जी है और अब क्या है कि बात तो दिलों की है।

ये भी पढ़ें :- भारत की आन बान और शान Milkha Singh जिन्होंने जीवन में कभी हार नहीं मानी उनके जन्मदिवस पर जानें इंस्पायर करने वाले किस्सों के बारे में

18 जुलाई साल 2012 को बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना ने अपनी अंतिम सांसे लेते हुए इस दुनिया को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। वैसे तो बॉलीवुड में कई नायक आए और गए और कुछ अब भी काम कर रहे हैं लेकिन राजेश खन्ना जैसा स्टारडम आज तक किसी स्टार के लिए नहीं देखा गया।

Exit mobile version