Ram Mandir : live telecast होगी राम लला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम, जानिए देखने के लिए आपको क्या करना होगा

Ram Mandir: Ram Lala Pran Pratishtha program will be live telecast, know what you have to do to watch it

नई दिल्ली। अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पूरा देश में राम मय है। हर कोई सोच रहा है, कि किसी तरह वो अयोध्या में होने वाले इस उत्सव का साक्षी बने। लेकिन हर किसी का वहाँ पहुँच पाना संभव नहीं है। मंदीर ट्रस्ट द्वारा कार्यक्रम के लिए करीब 8000 अतिथियों को आमंत्रित किया गया है। अगर आप भी 22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भाग लेने की सोच रहे है। और किसी कारण बस अयोध्या नहीं पहुँच पा रहें है, तो आपको हम आज ऐसे तरीके बता रहे हैं जिससे आप घर बैठे बैठे इस समारोह के आयोजन में भाग ले सकते है।

दूरदर्शन पर होगा live telecast 

पीआईबी के मुताबिक अयोध्या में होने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को देशभर में जन-जन तक पहुंचाने के लिए दूरदर्शन द्वारा पूरे कार्यक्रम का सीधा प्रसारण (live telecast) किया जाएगा। जिसे अप घर बैठे देख सकते है। दूरदर्शन पर आप इस कार्यक्रम को डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर देख सकते है।

सोशल मीडिया पर भी प्रसारण

समारोह के एक एक आयोजन को दूरदर्शन द्वारा प्रशारित किया जाएग। इस दौरान रामलला की विशेष आरती और जनता के लिए मंदिर खुलने का प्रसारण किया जाएगा। दूरदर्शन द्वारा मुख्य मंदिर परिसर के अलावा सरयू घाट, राम की पैड़ी, कुबेर टीला में जटायु प्रतिमा और अन्य सभी स्थानों का प्रसारण किया जाएगा। पीआईबी ने बताया कि भारत के अलावा अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों को कार्यक्रम का प्रसारण दिखाने के लिए यूट्यूब लिंक तैयार किया जा रहा है। जिसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म द्वारा प्रसारित किया जाएग।

ये भी पढ़ें;  अयोध्या में आज से शुरू होगा प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान,जानिए कब क्या होगा…

निजी चैनलों को दिया जाएगा फीड

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने मीडिया से बात चित के दौरान कहा है कि दूरदर्शन के अलावा निजी चैनलों को भी दूरदर्शन के जरिए फीड मिलेगी। निजी चैनल G20 की तरह इस बार भी दूरदर्शन से फ़ीड लेकर इसका प्रसारण (live telecast) कर सकेंगे। पूरा कार्यक्रम लाइव होगा और इसे विभिन्न भाषाओं के चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा।

Exit mobile version