Ram Mandir : रामलला के दर्शन को अयोध्या में भक्तों की भीड़, पहले दिन करोड़ों का दान

Ram Temple: Crowd of devotees in Ayodhya to see Ramlala, donations worth crores on the first day

अयोध्या।22 जनवरी को अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम रामलला के दर्शन के लिए Ram Mandir में  भक्तों की लंबी कतार लगी हुई है। भयंकर ठंड और कोहरे के साथ साथ शीतलहर में भी भक्तों की भीड़ देखने लायक है। राम जन्मभूमि ट्रस्ट से मिली जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी को पाँच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। उसके दूसरे दिन 2.5 लाख से अधिक भक्तों ने दर्शन किए। इस दौरान भक्तों द्वारा करोड़ों रुपये दान दिए गए।

Ram Mandir में पहले दिन करोड़ों का दान

मंदिर ट्रस्ट द्वारा मिली जानकारी के अनुसार 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन दान काउंटर और ऑनलाइन दान के रूप में Ram Mandir को करीब 3.17 करोड़ रुपये का दान दिया। जिसके बाद की आमदनी का गिनती के बाद खुलाशा किया जाएगा। पहले दो दिनों में करीब 7.5 लाख लोगों ने मंदिर में रामलला के दर्शन किए।

ये भी पढ़ें; भारत जोड़ो न्याय यात्रा का 12वां दिन, आज बंगाल में प्रवेश करेगी कांग्रेस की न्याय यात्रा

मंदिर में सुरक्षा बलों के तैनाती

सोमवार को रामलला के प्राणप्रतिष्ठा के बाद आम लोगों के लिए Ram Mandir खोला गया। जिसके बाद भक्तों का अंबार लग गया। भक्तों की भारी संख्या को देखते हुए, मंदिर प्रशासन  द्वारा सुबह 6 बजे से लेकर रात के 10 बजे तक मंदिर खोला जा रहा है। श्रद्धालुओं को दर्शन में कोई परेशानी ना हो इसके लिए प्रशासन द्वारा व्यवस्था की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  सुरक्षा को लेकर RAFऔर CRPF की टीमों को तैनात किया गया है। मंदिर और शहर के बाहर सुरक्षा के लिए मुख्यमंत्री ने भी बैठक कर सुरक्षा व्यवस्था की जायजा लिया।

Exit mobile version