Site icon News1India

राम आएंगे… पीएम मोदी भी Swati Mishra का भजन सुन हुए मंत्रमुग्ध बिहार की बेटी के लिए कही ये बड़ी बात

Swati Mishra

Swati Mishra

नई दिल्ली: श्री राम एक ऐसा नाम जिसे सुनते ही हृदय को सुकून मिलता है। अपनी दादी, नानी से भगवान राम की गाथा को आपने एक न एक बार जरूर सुना होगा। किस तरह मर्यादाओं में रहकर जीवन में आने वाली कठिनाइयों का सामना किया जाता है श्री राम से बखूबी सीखा जा सकता है। खैर उनके बारे में बताने को तो बहुत कुछ है, जिसके लिए हमारे शब्द कम पड़ जाएगें।

लेकिन इस वक्त सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफार्म पर भगवान राम को लेकर बनाया हुआ एक गीत हर तरफ छाया हुआ है। इस गाने के बोल इतने सुरीले हैं जिसकी तारीफ किए बिना देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद को रोक नहीं पाए हैं।

ये भी पढ़ें :- Priyanka Chopra के विदेशी पति निक जोनस ने हिंदू धर्म को लेकर कही ये बड़ी बात

बिहार की बेटी स्वाति मिश्रा (Swati Mishra) ने राम के आगमन को इतना सुरीला सजाया है जिसे सुनकर हर कोई उनका मुरीद बनता जा रहा है। मेरी झोपड़ी के भाग आज जाग जाएगें, राम आएगें। ये तो आप सब जानते हैं कि 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का भव्य क्रार्यक्रम होना है। राम मंदिर को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। बिहार के छपरा की रहने वाली स्वाति मिश्रा का ये गीत हर किसी को प्रभावित कर रहा है। ये सुरीला भजन कहीं न कहीं त्रेता युग के श्री राम के आने की अनुभूति सी करा रहा है।

Exit mobile version