Ratan Tata Passes away: रतन टाटा की प्रेम कहानी, क्यों नहीं हो सकी थी उनकी शादी?

दुनिया के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में हुआ। उम्र संबंधित समस्याओं के चलते उन्हें हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Ratan Tata Passes away

Ratan Tata Passes away: दुनिया के प्रसिद्ध उद्योगपति और टाटा संस के मानद अध्यक्ष रतन टाटा का निधन 9 अक्टूबर को 86 वर्ष की आयु में हुआ। उम्र संबंधित समस्याओं के चलते उन्हें हाल ही में मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

रतन टाटा को अपने परोपकारी कार्यों के लिए भारत और दुनिया भर में सम्मानित किया जाता है। सभी जानते हैं कि उन्होंने कभी शादी नहीं की, लेकिन इसका कारण क्या था? आइए  आज हम आपको बताते है कि आखिर रतन टाटा की शादी क्यों नही हो पाई थी।

रतन टाटा ने क्यों नहीं की शादी?

आपको जानकर हैरानी (Ratan Tata Passes away) होगी कि देश के सबसे बड़े व्यवसायियों में से एक, रतन टाटा, ने शादी नहीं की है। उन्होंने खुद बताया था कि जब वह अमेरिका के लॉस एंजेलिस में काम कर रहे थे, तब उन्हें प्यार हुआ। वह शादी के लिए तैयार थे, लेकिन अपनी दादी की बिगड़ती सेहत के कारण उन्हें भारत लौटना पड़ा, जिससे उनकी शादी नहीं हो सकी।

Ratan Tata passes away: नहीं रहे रतन टाटा, 86 साल की उम्र में मुंबई में निधन

रतन टाटा को उम्मीद थी कि उनका प्यार भारत आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि जब 1962 में भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ, तो लड़की के माता-पिता शादी के फैसले पर सहमत नहीं हुए, जिसके कारण उनका रिश्ता टूट गया।

किन पुरस्कारों से हुए सम्मानित?

रतन टाटा का जन्म 1937 में हुआ। उन्होंने 1962 में टाटा ग्रुप से जुड़कर काम शुरू किया और 1991 में टाटा संस के चेयरमैन बने। भारत सरकार ने उन्हें पद्म विभूषण और पद्म भूषण, दो सबसे बड़े सम्मान, से नवाजा था। ये पुरस्कार उन्हें राष्ट्र निर्माण में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रदान किए गए थे।

Exit mobile version