News1India

बेटी राशा थड़ानी के साथ सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए दिखीं Raveena Tandon

Raveena Tandon

नई दिल्ली: बॉलीवुड में मस्त-मस्त गर्ल के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन (Raveena Tandon) इन दिनों अपनी अपकमिंग वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। यूं तो कई बार रवीना को भगवान शिव की भक्ति में लीन होते हुए कई मंदिरों के दर्शन करते हुए देखा जा चुका है लेकिन इस बार अपनी वेब सीरीज के रिलीज के कुछ दिनों पहले ही वे बेटी राशा थड़ानी के साथ महादेव के दर्शन करते हुए देखी गयी हैं।

आपको बता दें, रवीना टंडन (Raveena Tandon) की वेब सीरीज कर्मा कॉलिंग 26 जनवरी 2024 को Ott प्लेटफॉर्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होनी है। सीरीज की सक्सेस के लिए रवीना को बेटी राशा थडानी के साथ सोमनाथ की ज्योतिर्लिंग के दर्शन करते हुए देखा गया है।

सोशल मीडिया पर रवीना ने इसका एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वे अपने और बेटी के माथे पर तिलक लगाते हुए दिखाई दे रही हैं। इस दौरान उन्होंने साड़ी और राशा ने गुलाबी रंग का सूट पहना हुआ है।  महादेव के दर्शन करते वक्त उनके चेहरे पर प्रसन्नता दिखाई दे रही है। रवीना ने कैप्शन में संस्कृत में महामृत्युंजय मंत्र और हर हर महादेव लिखा है। वीडियो और फोटो सोमनाथ मंदिर ट्रस्ट की अनुमति से ही लिए गए हैं। रवीना (Raveena Tandon) और राशा कई जगहों पर जाती हैं। कुछ दिन पहले वह मध्य प्रदेश के पन्ना जंगल सफारी का लुत्फ उठाने पहुंची थीं। उन्होंने वीडियो भी शेयर किया था।

ये भी पढ़ें :- Ram Mandir निर्माण के लिए बॉलीवुड के इन सेलेब्स ने दिया इतना दान आप भी देखें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल

बात अगर रवीना टंडन (Raveena Tandon) के वर्क फ्रंट को लेकर करें तो, वह अक्षय कुमार के साथ फिल्म वेलकम टू द जंगल में भी नज़र आने वाली हैं। इस फिल्म से ये दोनों स्टार कई सालों बाद साथ में काम करते हुए नज़र आएंगे।

Exit mobile version