Site icon News1India

डिजिटल फ्रॉड पर RBI की नकेल, साइबर क्राइम से बचने के लिए किया ये बड़ा ऐलान

RBI Digital Fraud

RBI Digital Fraud : भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी भारतीय बैंकों के लिए एक नया इंटरनेट डोमेन लाने का ऐलान किया है, जिसका नाम ‘bank.in’ रखा गया है। यह कदम डिजिटल भुगतान में धोखाधड़ी के बढ़ते मामलों को रोकने के लिए उठाया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि इस डोमेन से डिजिटल सुरक्षा में सुधार होगा और वित्तीय धोखाधड़ी पर काबू पाया जा सकेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शुक्रवार, 7 फरवरी को RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मौद्रिक नीति समिति की बैठक की। इस बैठक में देश में बढ़ते साइबर फ्रॉड पर चर्चा हुई, जिसके बाद गवर्नर संजय मल्होत्रा ने ‘bank.in’ डोमेन की घोषणा की।

डोमेन कब होगा लॉन्च ?

RBI का यह ऐलान इस साल अप्रैल से लागू हो जाएगा, और सभी बैंकों को अप्रैल तक इस नए डोमेन पर शिफ्ट होने का आदेश दिया गया है। RBI के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि इस कदम से ग्राहकों के लिए बैंकों की असली वेबसाइट पहचानना आसान होगा। उन्होंने यह भी कहा कि डिजिटल फ्रॉड के बढ़ते मामलों ने चिंता का विषय बना दिया है और इस दिशा में सभी संबंधित पक्षों को कदम उठाने की आवश्यकता है। इसके अलावा, RBI वित्तीय क्षेत्र के लिए ‘fin.in’ डोमेन लाने पर भी विचार कर रहा है।

RBI ने क्या कहा ?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के मुताबिक,  अप्रैल 2025 से सभी भारतीय बैंकों के लिए ‘bank.in’ डोमेन के तहत काम करना ही प्राथमिक रूप से काफी ज़रूरी होगा। इससे ग्राहकों को एक महत्वपूर्ण फायदा ये होगा कि उन्हें असली बैंकिंग वेबसाइट और फर्जी वेबसाइट के बीच पहचान करना आसान होगा, जिससे डिजिटल धोखाधड़ी में कमी आएगी।

यह भी पढ़ें : होली से 8 दिन पहले क्यों मनाया जाता है होलाष्टक? जानिए इसका धार्मिक महत्व…

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सभी भारतीय बैंकों के लिए एक नया इंटरनेट डोमेन लाने का ऐलान किया है, जिसका नाम ‘bank.in’ रखा गया है। इस पर RBI ने कहा कि, RBI भारतीय बैंकों के लिए ‘bank.in’ नामक विशेष इंटरनेट डोमेन लागू करने जा रहा है, जिसका पंजीकरण इस साल अप्रैल से शुरू होगा। यह कदम बैंकिंग धोखाधड़ी से बचाव में मदद करेगा। इसके बाद, वित्तीय क्षेत्र के लिए ‘fin.in’ डोमेन भी पेश किया जाएगा।

भारत को आर्थिक रूप से कैसे होगा फायदा ?

RBI ने आने वाले समय को लेकर अनुमान लगाया है कि आगामी वित्तीय वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था 6.7% की दर से वृद्धि करेगी, जो वर्तमान वित्तीय वर्ष के 6.4% के अनुमान से अधिक है। इसी के साथ केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि घरेलू खपत को सरकार द्वारा दी गई कर राहत से समर्थन मिलेगा। वहीं इसके अतिरिक्त, बैंकिंग क्षेत्र में डिजिटल सुरक्षा और पारदर्शिता लाने के लिए किए गए सुधार अर्थव्यवस्था के लिए सकारात्मक साबित होंगे।

Exit mobile version