Site icon News1India

RBI MPC: रेपो रेट में कोई नहीं बदलाव , जानिए क्या होगा जीडीपी ग्रोथ का अनुमान, क्या पड़ेगी महंगाई कि मार?

RBI

Monetary Policy: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की प्रमुख ब्याज दरों पर निर्णय की घोषणा की है. RBI MPC ने रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। 6.5% पर रह गया है।

RBI MPC:  नहीं होगा रेपो रेट में कोई बदलाव 

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने आज मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की प्रमुख ब्याज दरों पर निर्णय की घोषणा की है। आरबीआई एमपीसी ने ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है, यानी रेपो रेट। इसे 6.5% पर बनाए रखा गया है।

यह RBI (RBI) MPC की पहली घोषणा है, जो वित्तीय वर्ष 2024–25 (FY25) में होगी। पिछली छह एमपीसी बैठकों में केंद्रीय बैंक ने रेपो दर को स्थिर रखा था। सातवीं बैठक में भी रेपो दर 6.5% ही रही है। 3 अप्रैल को आरबीआई एमपीसी की तीन दिवसीय बैठक शुरू हुई।

महंगाई दर में वृद्धि पर केंद्रीय बैंक सतर्क: गवर्नर

गवर्नर ने कहा कि खाद्य कीमतों की अनिश्चितता से महंगाई बढ़ सकती है। महंगाई दरों में वृद्धि को देखते हुए रिज़र्व बैंक सतर्क है। MSF दर 6.75% पर बनी हुई है।आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि एमपीसी के छह सदस्यों में से पांच ने रेपो रेट को अपरिवर्तित रखने की मांग की।

केन्द्रीय बैंक (RBI) गवर्नर ने कहा कि FY 25 में जीडीपी ग्रोथ 7% रहेगा, आरबीआई गवर्नर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मांग बढ़ी है। वहीं व्यक्तिगत खपत भी बढ़ने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि वित्तीय वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही में जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 6.8% से 6.9% कर दिया गया है।

आरबीआई का जीडीपी ग्रोथ अनुमान क्या है?

आरबीआई गवर्नर ने महंगाई पर क्या अनुमान लगाया?

Exit mobile version