गोलमाल-5 को लेकर Rohit Shetty ने दिया ये बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरु होने जा रही है शूटिंग!

इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं।

नई दिल्ली: इन दिनों बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) अपनी अपकमिंग फिल्म सिंघम अगेन को लेकर सुर्खियों में चल रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी लीक हुई थी, जिन्हें देखने के बाद लोगों की एक्साइटमेंट सिंघम अगेन के लिए और ज्यादा बढ़ी हुई है।

इसी बीच रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने अपनी हिट फिल्मों में से एक गोलमाल के पार्ट-5 को लेकर एक बड़ा अपडेट दिया है, जिसे सुनने के बाद इस फ्रेंचाइजी को पसंद करने वाले सभी दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा है। गोलमाल फिल्म के सीक्वल्स अब तक दर्शकों का खूब मनोरंजन करते हुए आए हैं।

इस फिल्म के अब तक चार पार्ट रिलीज हो चुके हैं। फिल्म की अपार सफलता के बाद दर्शक इस फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) ने फिल्म के सीक्वल को लेकर बड़ी जानकारी दी है। एक इंटरव्यू में रोहित शेट्टी ने कहा, अभी भी वक्त है। गोलमाल के सीक्वल आते रहेंगे। ऐसा नहीं होगा कि फिल्म नहीं बनेगी। लेकिन इसमें कुछ समय लगेगा। चाहे गोलमाल हो या कॉप यूनिवर्स यह मेरे दिल के बहुत करीब है। अभी इस फिल्म पर काम चल रहा है। इसमें समय लगेगा।

ये भी पढ़ें :- Bigg Boss एक्स कंटेस्टेंट खराब तबीयत के चलते अस्पताल में भर्ती, दर्द से कराहती हुई आई नज़र

गोलमाल फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 14 जुलाई साल 2006 में रिलीज हुई थी। फिल्म में शरमन जोशी, तुषार कपूर, अरशद वारसी और अजय देवगन मुख्य भूमिका में नज़र आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी, जिसके बाद रोहित शेट्टी ने गोलमाल रिटर्न्स, गोलमाल 3 और गोलमाल अगेन जैसी चार फिल्में बनाई। दर्शकों को अब गोलमाल-5 का इंतजार है।

Exit mobile version