Site icon News1India

Samsung कंपनी ने खेला बड़ा दांव, इस भारतीय राज्य में करेगी 1000 करोड़ का निवेश, होगी सैकड़ों नौकरियों की बरसात…

Samsung

Samsung : सैमसंग इलेक्ट्रॉनिक्स ने तमिलनाडु में स्थित अपनी एक प्रमुख मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 1000 करोड़ रुपये का निवेश करने की योजना बनाई है। खास बात यह है कि कंपनी यह कदम तब उठा रही है जब कुछ महीने पहले ही इसी प्लांट में श्रमिकों ने हड़ताल की थी। सितंबर में श्रीपेरुम्बुदुर स्थित प्लांट के कर्मचारी, सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन (CITU) के नेतृत्व में, अपनी विभिन्न मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन पर थे। श्रमिक यूनियन को आधिकारिक मान्यता दिलाने, काम के घंटे सुधारने और वेतन बढ़ोतरी जैसी मांगें इस हड़ताल का प्रमुख कारण थीं।

श्रीपेरुम्बुदुर प्लांट में बनते हैं ये इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स

तमिलनाडु के उद्योग मंत्री डॉ. टीआरबी राजा ने सोशल मीडिया पर सैमसंग(Samsung) के इस नए निवेश की पुष्टि करते हुए बताया कि इससे लगभग 100 नए रोजगार के अवसर पैदा होंगे। श्रीपेरुम्बुदुर में स्थित इस प्लांट में रेफ्रिजरेटर, वॉशिंग मशीन और टेलीविज़न जैसे प्रमुख इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों का निर्माण होता है। वित्त वर्ष 2022-23 में यहां से करीब 12 बिलियन अमेरिकी डॉलर के उत्पादों की बिक्री दर्ज की गई थी, जो प्लांट की क्षमता और महत्व को दर्शाता है।

तमिलनाडु मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में सबसे आगे 

तमिलनाडु राज्य ने मई 2021 से मार्च 2025 तक के अंतराल में कुल 10.14 लाख करोड़ रुपये का निवेश आकर्षित किया है। इस निवेश के चलते ऑटोमोबाइल, सेमीकंडक्टर और तकनीकी वस्त्र जैसे क्षेत्रों में लगभग 32 लाख नई नौकरियों का निर्माण हुआ है। फिलहाल, तमिलनाडु में 31,517 मैन्युफैक्चरिंग इकाइयाँ संचालित हो रही हैं, जो पूरे देश में सबसे अधिक हैं। महाराष्ट्र 20,739 यूनिट्स के साथ दूसरे स्थान पर है।

यह भी पढ़ें : पहलगाम अटैक का शेयर बाजार पर कहर, सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,000 के नीचे

श्रीपेरुम्बुदुर स्थित सैमसंग यूनिट में फिलहाल 2,000 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। भारत में कंपनी के कुल कारोबार में इस प्लांट का महत्वपूर्ण योगदान है। कंपनी की 2022-23 की रिपोर्ट के अनुसार, सैमसंग की कुल 1 लाख करोड़ रुपये की बिक्री में से लगभग 20% अकेले इसी प्लांट से हासिल हुआ था।

Exit mobile version