नए होस्ट के साथ लौट रहा बिग बॉस मराठी का सीजन 5 इस बार Riteish Deshmukh संभालने जा रहे हैं कमान

बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसे देखने के लिए दर्शक (Riteish Deshmukh) काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस शो का खुमार ऐसा होता है

नई दिल्ली: बिग बॉस एक ऐसा रियलिटी शो है, जिसे देखने के लिए दर्शक (Riteish Deshmukh) काफी एक्साइटेड रहते हैं। इस शो का खुमार ऐसा होता है, जो महीनों तक लोंगों के सिर चढ़कर बोलता रहता है। एक बार फिर से लोगों का ये पसंदीदा शो शुरू होने जा रहा है अरे-अरे रुकिए-रुकिए पहले पूरी बात तो सुन लीजिए। बिग बॉस फिलहाल मराठी में शुरू होने जा रहा है। इस बार बिग बॉस मराठी नए होस्ट के साथ शुरू हो रहा है। एक बार फिर से आप लोगों को जमकर झगड़े और बहस-बाजी होते हुए दिखाई देने वाली है।

इस बार बिग बॉस मराठी को बॉलीवुड एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) होस्ट करने जा रहे हैं। इस बात की अनाउंसमेंट हाल ही में की गई है। कलर्स के मराठी चैनल पर बिग बॉस के पांचवे सीजन का प्रोमो शेयर किया गया है। इस प्रोमो ने बिग बॉस के सभी फैंस के बीच और ज्यादा एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। इसे देख लोग काफी सरप्राइज हो गए हैं। प्रोमो में रितेश अपनी मूछों को ताव देते हुए दिखाई दिए है। अपने यूनिक स्टाइल और एंट्री से प्रोमो में रितेश ये बताते हुए दिखाई दे रहे हैं कि वो इस बार हर कंटेस्टेंट पर नज़र रखने वाले हैं।

ये भी पढ़ें :- भैया जी की रिलीज से चंद दिनों पहले भगवान महाकाल का आशीर्वाद लेते दिखे Manoj Bajpayee

इस प्रोमो को शेयर करते हुए मराठी चैनल पर कैप्शन के तौर पर लिखा गया है, मराठी मनोरंजन का बिग बॉस सबको पागल बनाने आ रहा है। दमदार होस्ट सुपरस्टार रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) ये शो कलर्स मराठी पर एयर किया जाएगा। साथ ही जियो सिनेमा ऐप पर फ्री में स्ट्रीम किया जाएगा। आपको बता दें, रितेश देशमुख से पहले इस शो को फिल्म डायरेक्टर और एक्टर महेश मांजरेकर होस्ट कर रहे थे, लेकिन अब वो कुछ समय के लिए ब्रेक लेना चाहते हैं। इसलिए शो के मेकर्स ने रितेश देशमुख को फाइनल किया है। बिग बॉस मराठी सीजन 5 की डेट फिलहाल फाइनल नहीं की गई है, लेकिन कहा जा रहा जून में शो शूरू हो सकता है!

Exit mobile version