नई दिल्ली: सिने जगत के सबसे बड़े अवॉर्ड दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड मुंबई में आयोजित किया गया था। इस अवॉर्ड शो में बॉलीवुड के कई मशहूर कलाकारों ने शिरकत की। इस अवॉर्ड समारोह का एक्टर साल भर तक इंतजार करते हैं। इस साल शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड दिया गया, वहीं बॉबी देओल और संदीप रेड्डी वांगा को फिल्म एनिमल के लिए सम्मानित किया गया।

इस इवेंट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) रानी मुखर्जी, बॉबी देओल, शाहिद कपूर, विक्की कौशल और नयनतारा जैसे सितारे नज़र आए। आइए अब जानते हैं कि किस फिल्म के लिए किसने जीता अवॉर्ड।
ये भी पढ़ें :- स्ट्रगल के दिनों को याद कर Manoj Bajpayee ने बताया कैसे टूटते हौसलो को महेश भट्ट ने संभाला था
दादा साहब फाल्के अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बॉलीवुड और दक्षिण फिल्म उद्योग के कलाकार भी शामिल हुए। इस इवेंट में शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) रानी मुखर्जी, बॉबी देओल, शाहिद कपूर, विक्की कौशल और नयनतारा जैसे कलाकारों ने शिरकत की। इस दौरान शाहरुख खान ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने रानी मुखर्जी के साथ पोज देकर भी सुर्खियां बटोरी। इस लिस्ट के जरिए जाने किसे क्या मिला।










