Site icon News1India

तिमाही नतीजों से पहले गिरा इस कंपनी का शेयर, विराट कोहली ने भी किया है निवेश

Virat Kohli

Virat Kohli : शेयर बाजार में इस समय कंपनियों के अक्टूबर-दिसंबर तिमाही के परिणामों का असर देखा जा रहा है। बुधवार को कई प्रमुख कंपनियों के तिमाही नतीजों का ऐलान होने वाला है, जिससे कुछ शेयरों में तेजी देखी जा रही है, जबकि कुछ में गिरावट का रुख है। इंश्योरेंस सेक्टर की कंपनी गो-डिजिट (Go Digit) के मामले में तिमाही नतीजों के ऐलान से पहले ही इसके शेयर में गिरावट आई है। इस कंपनी में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी, बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी भारी निवेश किया है।

गो-डिजिट के शेयर में गिरावट की शुरुआत ट्रेडिंग के पहले मिनट से ही देखी गई। कंपनी का शेयर 295.05 रुपये पर खुला, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आनी शुरू हो गई। दोपहर तक यह 4% गिरकर 277.40 रुपये पर आ गया। इसके परिणामस्वरूप कंपनी का मार्केट कैप 25,900 करोड़ रुपये तक घट गया है।

विराट-अनुष्का ने 2020 में लगाया था पैसा

विराट और अनुष्का का निवेश विराट कोहली ने 2020 में गो-डिजिट के शेयरों में 75 रुपये प्रति शेयर की दर से निवेश किया था। वह 2,66,667 शेयरों के मालिक बने थे। अनुष्का शर्मा ने भी 75 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर गो-डिजिट के 66,667 शेयरों में 50 लाख रुपये का निवेश किया था।

यह भी पढ़ें : गोरखपुर बनेगा नया Noida, पूर्वांचल में विकास की बहार

गो-डिजिट का आईपीओ गो-डिजिट का आईपीओ मई 2024 में ओपन हुआ था और यह 17 मई तक निवेशकों के लिए उपलब्ध था। कंपनी ने शेयरों का अपर प्राइस बैंड 272 रुपये तय किया था और 23 मई 2024 को यह शेयर 286 रुपये पर लिस्ट हुआ था, जो 5% प्रीमियम था। कंपनी ने आईपीओ के तहत 2,614.65 करोड़ रुपये का फंड जुटाया था। आईपीओ को शानदार रिस्पांस मिला था, जिसमें 9.60 गुना सब्सक्रिप्शन प्राप्त हुआ था। इसमें क्यूआईबी ने 12.56 गुना, एनआईआई ने 7.24 गुना, और रिटेल निवेशकों ने 4.27 गुना सब्सक्रिप्शन किया था।

Exit mobile version