हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए Shatrughan Sinha खराब तबीयत के चलते कराया गया था भर्ती

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी के महज कुछ दिनों बाद ही उनके पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को बिगड़ी तबीयत के चलते मुंबई के कोकिलाबेन

नई दिल्ली: एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी के महज कुछ दिनों बाद ही उनके पिता और एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को बिगड़ी तबीयत के चलते मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने क लेकर तरह-तरह की ख़बरें उड़ने लगी थी। कई लोंगों ने तो सोनाक्षी सिन्हा को जहीर इकबाल से शादी करने को लेकर बोल दिया था, कि इस वजह से ही शत्रुघ्न सिन्हा की तबीयत बिगड़ी है। वो इस शादी से खुश नहीं है।

अब शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) की हेल्थ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। एक हफ्ते के बाद यानी 2 जुलाई मंगलवार को शत्रुघ्न सिन्हा को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। बीते मंगलवार को एक्टर अपनी पत्नी पूनम सिन्हा और दोनों बेटे लव और कुश के साथ अपने जुहू स्थित बंगले रामायण पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें :- Hina Khan को मिला साउथ एक्ट्रेस समांथा रूथ प्रभु का साथ, पोस्ट शेयर कर लिखा, आप एक वॉरियर…

बता दें, कि शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) को अस्पताल से छुट्टी मिलने वाली ख़बर फिल्म निर्माता पहलाज निहलानी ने शेयर की है। निहलानी ने सिन्हा के घर वापस लोटने पर कहा, कि वह बहुत खुश हैं कि उनके दोस्त अस्पाल से वापस आ गए हैं। बता दें, कि पहलाज निहलानी शत्रुघ्न सिन्हा के करीबी दोस्त हैं।

Exit mobile version