News1India

शत्रुघ्न सिन्हा बेटी Sonakshi Sinha की शादी में जरूर होंगे शामिल, झूठी ख़बरों पर विराम लगाते हुए एक्टर ने कह डाली ये बड़ी बात!

नई दिल्ली: क्या बेटी सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) की शादी में शरीक नहीं होंगे पापा शत्रुघ्न सिन्हा? क्या इस शादी से सोनाक्षी के भाई और मां नहीं हैं खुश? क्या सिन्हा परिवार में इस शादी को लेकर मचा हुआ है क्लेश? ये सारे वो सवाल हैं, जो हर रोज सुनने और पढ़ने को मिल रहे हैं। एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा की शादी 23 जून 2024 को होनी है, लेकिन अभी तक उनके परिवार के शादी में शामिल होने और न होने की ख़बरों ने इस मुद्दे को कंफ्यूजन के बीच बनाए रखा था, लेकिन अब इस बात को लेकर कंफ्यूजन दूर हो गई है।

अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) आने वाली 23 जून को शादी करने जा रही हैं। सोनाक्षी के पिता यानी एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बेटी की इस शादी से नाखुश हैं। ऐसी ख़बरें कई दिनों से चल रही हैं, लेकिन अब इस बात का खुलासा खुद शत्रुघ्न सिन्हा ने कर दिया है। एक्टर ने शादी में न जाने की ख़बरों पर विराम लगा दिया है।

मीडिया बातचीत में एक्टर शत्रुघ्न सिन्हा ने शादी में न जाने की खबरों पर विराम लगा दिया है। इस मौके पर बोलते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, मुझे बताओ, ये किसकी जिंदगी है? यह मेरी इकलौती बेटी (Sonakshi Sinha) की जिंदगी है, जिस पर मुझे गर्व है और मैं बहुत प्यार करता हूं। वह मुझे अपनी शक्ति का स्तंभ कहती है। मैं शादी में जरूर जाऊंगा। मुझे खुश क्यों नहीं होना चाहिए या शादी क्यों नहीं करनी चाहिए? उसकी खुशी मेरी खुशी है और मेरी खुशी उसकी खशी है। उसे अपना पार्टनर चुनने, शादी की बाकी बातें चुनने का अधिकार है।

फिलहाल मैं दिल्ली में अपने राजनीतिक काम में काफी व्यस्त हूं। फिर भी मैं मुंबई आ गया हूं। इस समय मुंबई में मेरी उपस्थिति दर्शाती है कि मैं यहां न केवल उनकी ताकत के स्तंभ के रूप में बल्कि उनके असली कवच के रूप में हूं। सोनाक्षी और जहीर एक साथ रहना चाहते हैं। वे एक साथ बहुत अच्छे लगते हैं।

ये भी पढ़ें :- पहली बार कंफ्यूजन के बीच Deepika Padukone ने शेयर की बेबी बंप के साथ तस्वीरें, नेटिजन्स ने देख कहा, किसी की नज़र न लगे!

जो लोग ऐसा झूठ बोल रहे हैं वे इस खुशी के मौके से निराश हैं, क्योंकि वे झूठ फैला रहे हैं और कुछ नहीं। मैं ऐसे लोगों को अपने आइकॉनिक डायलॉग से चेतावनी दूंगा। चुप रहो, तुम्हारा इससे कोई लेना-देना नहीं है। आप बस अपने काम पर ध्यान दें। शत्रुघ्न सिन्हा के रिएक्शन के बाद अब यह तय हो गया है कि वह बेटी की शादी में शामिल होंगे।

Exit mobile version