Site icon News1India

बकरीद पर सोने की चमक बढ़ी या घटी? गहने खरीदने से पहले जानिए 22 कैरेट गोल्ड का ताज़ा भाव!

Gold Rate Today

Gold Rate Today : बकरीद के शुभ अवसर पर शनिवार, 7 जून 2025 को देशभर में सोने की कीमतों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। त्योहार के दिन भी लोगों को सोना थोड़ी रियायती दर पर मिलता नजर आया। आरबीआई द्वारा हाल ही में रेपो रेट में की गई कटौती का प्रभाव अब सोने की कीमतों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। हालांकि, दिल्ली, मुंबई और राजस्थान जैसे प्रमुख महानगरों में अब भी सोने के दाम ऊंचे स्तर पर बने हुए हैं।

दिल्ली में आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 99,740 रुपये है, जबकि 22 कैरेट सोना 91,440 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिक रहा है। पिछले दिन की तुलना में इसमें करीब 20 रुपये की गिरावट देखी गई है। मुंबई में भी 24 कैरेट सोना 99,590 रुपये और 22 कैरेट सोना 91,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर मिल रहा है। पटना, लखनऊ और जयपुर जैसे शहरों में भी सोने की कीमतें लगभग इसी के आसपास बनी हुई हैं।

यह भी पढ़ें : मिलिए डीएम रुचिका चौहान से, जो लग्जरी के कार के बजाए ई-रिक्शा पर करती हैं सफर…

अगर चांदी की बात करें तो इसमें जबरदस्त उछाल देखने को मिला है। शनिवार को चांदी की कीमतों में 3,000 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा हुआ है, जिससे इसका भाव बढ़कर 1,07,100 रुपये प्रति किलो हो गया है।

Exit mobile version