सोशल मीडिया पर लेम्बोर्गिनी कार चलाते हुए Shraddha Kapoor ने शेयर किया वीडियो, नेटिजन्स ने कर डाले ये मजेदार कमेंट्स

बॉलीवुड की खूबसूरत यंग एक्ट्रेसेस में से एक श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के काफी चाहने वाले हैं। फिल्मों में एक्टिव होने के साथ-साथ श्रद्धा सोशल मीडिया

नई दिल्ली: बॉलीवुड की खूबसूरत यंग एक्ट्रेसेस में से एक श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) के काफी चाहने वाले हैं। फिल्मों में एक्टिव होने के साथ-साथ श्रद्धा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। इस एक्ट्रेस ने पिछले साल खुद को एक महंगा गिफ्ट दिया था। उन्होंने 4.04 करोड़ की लग्जरी कार लेम्बोर्गिनी खरीदी थी।

अक्सर श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) को मुंबई में लेम्बोर्गिनी में घूमते हुए देखा जाता है। उनके स्वैग का हर कोई कायल है। इसी को लेकर सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है। दरअसल, इंस्टाग्राम स्टोरीज पर श्रद्धा कपूर ने अपना और एक दोस्त का देर रात का फन करते हुए वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोस्त के साथ लेम्बोर्गिनी कार में ड्राइव का मजा लेते हुए श्रद्धा देखी जा रही है।

इसके कैप्शन में श्रद्धा (Shraddha Kapoor) ने लिखा है, देर रात ड्राइव का प्यार और बढ़ गया। नए तटीय सड़क ने तो दिल ही जीत लिया। इस क्लिप पर उनके चाहने वाले भर-भर कर कमेंट और लाइक कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी वायरल हो रहा है।

ये भी पढ़ें :- Shahid Kapoor ने मुंबई के इस पोर्श इलाके में खरीदी करोड़ों की प्रॉपर्टी कीमत जान उड़ जाएंगे होश!

वहीं बात अगर एक्ट्रेस के वर्क फ्रंट को लेकर करें तो, जल्द ही वह स्त्री में एक बार फिर से दिखाई देने वाली है। आने वाले 30 अगस्त को इस फिल्म को रिलीज किया जाएगा। अमर कौशिक की डायरेक्टेड, स्त्री 2 में राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, विजय राज और अपारशक्ति खुराना हैं। तमन्ना भाटिया भी एक कैमियो भूमिका निभाती हुए इस फिल्म नज़र आएंगी।

Exit mobile version