नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म सिंघम (Singham Again) साल 2011 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अभिनेता अजय देवगन मुख्य भूमिका में नज़र आये थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही थी, जिसके बाद इस फिल्म का पार्ट-2 भी बनाया गया था, जो हिट रहा था। फिल्म के दोनों पार्ट की सफलता और लोगों की डिमांड पर रोहित शेट्टी ने सिंघम का पार्ट-3 बनाने की अनाउंसमेंट की थी, जो लगभग अब पूरी होने वाली है।
सिंघम अगेन (Singham Again) को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है। हाल ही में सोशल मीडिया पर इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्ट शेयर किया गया है। इस पोस्ट को खुद अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा है, दीवाली 2024 को सिंघम दहाड़ने आ रहा है।
ये भी पढ़ें :- साल की तीसरी हिट फिल्म बनी MUNJYA सातवें दिन कलेक्शन पहुंचा 35 करोड़ के पार
वहीं बात अगर एक्टर के इस पोस्ट को लेकर करें तो, इस तस्वीर में रोहित शेट्ट की कॉप यूनिवर्स इस दीवाली 2024 पर इसी के साथ कास्ट के नाम भी पोस्ट में लिखे हुए हैं। अक्षय कुमार, करीना कपूर, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, टाइगर श्रॉफ, अजय देवगन, अर्जुन कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे कलाकारों के नाम लिखे हुए हैं।