Site icon News1India

यूपी पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठे बीजेपी विधायक, MLA को मनाने पहुंचे अधिकारी, जानें पूरा मामला

Sitapur

Sitapur News: उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी के विधायकों की नाराजगी का सिलसिला जारी है। सिद्धार्थनगर के शोहरतगढ़ में अपना दल एस विधायक विनय वर्मा का मामला शांत नहीं हुआ था कि अब सीतापुर (Sitapur) में भारतीय जनता पार्टी के विधायक ने विरोध का मोर्चा खोल दिया है।

बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी धरने पर बैठे

सीतापुर में शुक्रवार को बीजेपी विधायक ज्ञान तिवारी अटल चौक पर धरने पर बैठे। इस दौरान नारेबाजी भी हुई। पुलिस पर नाराज विधायक को मनाने के लिए अधिकारी पहुंचे। विधायक ज्ञान तिवारी ने रेउसा एसओ घनश्याम राम पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विधायक ने आरोप लगाया कि 12-13 सितंबर की रात को कुलदीप कुमार पांडेय की दुकान से लूट हुई और दुकान पर कब्जा कराया गया। कुलदीप ने पुलिस को इस संबंध में तहरीर भी दी थी।

यह भी पढ़े: साथियों के पकड़े जाने से बौखलाया लंगड़ा भेड़िया, एक ही रात में दो महिलाओं पर किया जानलेवा हमला

आरोप है कि लाखों का माल लूटा गया और शाबिर, इकरार, मंजू सिंह पर दुकान पर कब्जे का आरोप है। विधायक ने एसपी से एसओ के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, इस बीच इंस्पेक्टर टीपी सिंह उन्हें मनाने पहुंचे।

Exit mobile version