कभी हिंदू देवी-देवताओं का अपमान तो कभी लड़कियों को धोखा देना और अब नशा पार्टी क्यों विवादों में है Munawar Faruqui?

स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को आपने लोगों को हसाते हुए कई बार देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं?

Munawar Faruqui

नई दिल्ली: स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को आपने लोगों को हसाते हुए कई बार देखा होगा लेकिन क्या आप जानते हैं? आज की यंग जनरेशन के बीच पॉपुलर हुए मुनव्वर फारुकी खुद को स्टड और कूल दिखाने के लिए नशे का भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वो सारी ख़बरें बोल रही हैं, जिसमें बिग बॉस सीजन-17 के विजेता मुनव्वर फारुकी को हुक्का बार में नशा करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है!

आज यानी बुधवार की सुबह मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) को लेकर एक हैरान कर देने वाली ख़बर सामने आई, जिसने सभी को शॉक्ड कर दिया। मासूम से दिखने वाले और अपनी कॉमेडी से लोगों को हसने पर मजबूर कर देने वाले मुनव्वर पर नशा करने का आरोप लगा है। अब जान लीजिए आखिर क्या है पूरा मामला। दरअसल, मंगलवार देर रात मुंबई पुलिस की एसएस ब्रांच यानी सोशल सर्विस ब्रांच ने एक हुक्का बार में रेड मारी। इस रेड में पुलिस ने स्टैंड-अप कॉमेडियन मुनव्वर फारुकी समेत 14 लोगों को हिरासत में लिया था।

हिरासत में लिए इन सभी आरोपियों पर कोटपा के तहत मामला दर्ज किया गया है। अब ये जान लीजिए आखिर कोटपा क्या होता है। कोटपा अधिनियम के तहत सार्वजनिक स्थल पर तंबाकू बेचना और उसका सेवन करना दोनों अपराध की श्रेणी में आता है। तंबाकू का सेवन करते हुए पकड़े जाने पर अधिनियम के तहत जुर्माना और सजा दोनों हो सकती है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने 41 A का नोटिस देकर मुनव्वर फारुकी को जाने दिया है।

ख़बरों के मुताबिक, सोशल सर्विस ब्रांच ने मंगलवार की रात मुंबई के फोर्ट इलाके में स्थित सबालन हुक्का पॉर्लर में रेड के दौरान जिन लोगों को हिरासत में लिया था, उनमें मुनव्वर फारुकी भी थे। इस मामले में पुलिस को जानकारी मिली थी कि हुक्का पॉर्लर में तंबाकू प्रोडक्ट्स के साथ निकोटिन का इस्तेमाल किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इस मामले में अगर तंबाकू प्रोडक्ट्स पाए जाते हैं, तो पुलिस सिगरेट एंड टोबैको एक्ट के तहत मामला दर्ज कर सकती है। इस मामले में मुनव्वर फारुकी को नोटिस देकर रात में ही घर जाने दिया है। अब तक मुनव्वर की तरफ से कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है।

आपको बता दें, ऐसा पहली बार नहीं है, जब मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) कानूनी पचड़े में फंसे हो। इससे पहले मुनव्वर फारूकी को साल 2021 में इंदौर में एक स्टैंड-अप कॉमेडी इवेंट के दौरान भगवान राम के बारे में गलत टिप्पणी करने के लिए गिरफ्तार किया गया था। इस मामले में उन्हें जेल तक भेज दिया गया था। करीब 35 दिन जेल में गुजारने के बाद उन्हें जमानत दी गई थी। इस मामले पर मुनव्वर फारूकी और उनकी मंडली के 4 अन्य सदस्यों के खिलाफ धारा 295-A यानी (किसी भी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से किए गए जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया गया था।

ये भी पढ़ें :- ऋतिक रोशन की फिल्म Krrish 4 को लेकर आया ये बड़ा अपडेट इस दिन से शुरू होने जा रही है शूटिंग!

इसके अलावा बिग बॉस-17 के घर में आयशा खान ने मुनव्वर फारुकी पर एक से ज्यादा लड़कियों को एक ही दिन में डेट करने के आरोप भी लगाए थे। इस बात को लेकर घर में काफी हंगामा होते हुए देखा गया था।

Exit mobile version