News1India

Sports news : अपने कप्तान के सम्मान में 10 नंबर जर्सी रिटायर करेगा अर्जेंटीना, पहले भी हो चुकी है घोषणा…

कप्तान लियोनेल मेसी के संन्यास लेने के बाद, उनकी 10 नंबर जर्सी को भी अर्जेंटीना की नेशनल फुटबॉल टीम से रिटायर कर दिया जाएगा

नई दिल्ली। इस साल फुटबॉल के कई बड़े टूर्नामेंट होने वाले है,जिसको लेकर फैंस काफी उत्साहित है। इसी बीच एक बड़ी खबर समाने आई है। खबर है कि पिछले साल कतर में हुए फुटबॉल वर्ल्ड कप में टीम को 36 सालों बाद जीत दिलाने वाले, कप्तान लियोनेल मेसी के संन्यास लेने के बाद, उनकी 10 नंबर जर्सी को भी अर्जेंटीना की नेशनल फुटबॉल टीम से रिटायर कर दिया जाएगा। फुटबॉल एसोसिएशन ने यह फैसला मेसी को सम्मान देने के लिए किया है। गौतलब है कि मेसी ने अभी अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास नहीं लिया है।

ये पढिए ;  नए साल में भी सजेगा खेलों का बाजार , 2024 में होगा ओलंपिक और टी20 विश्व कप से लेकर यूरो कप तक का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार  स्पेन के अखबार मार्का ने अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष क्लाउडियो तापिया के हवाले से लिखा है कि जब मेसी इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास की घोषणा करेंगे तो उनके बाद किसी और को 10 नंबर की जर्सी पहनने की इजाजत नहीं होगी। अभी इस नंबर की जर्सी मेसी पहनते है। उनके सन्यास के बाद 10 नंबर की जर्सी को भी मेसी के सम्मान में रिटायर कर दिया जाएगा। हम उनके लिए इतना तो कर ही सकते हैं।

मेसी से पहले डिएगो माराडोना भी पहनते थे यह जर्सी 10

अर्जेटीना के लिए खेलने वाले डिएगो माराडोना मेसी से पहले 10 नंबर की जर्सी पहनते थे। अर्जेंटीना फुटबॉल एसोसिएशन ने माराडोना के सम्मान में इस जर्सी को 2002 में रिटायर करने का प्रयास किया था, मगर इंटरनेशनल फुटबॉल फेडरेशन के सख्त नियमों की वजह से ऐसा नहीं हो पाया। दरअसल फीफा के नियमों के अनुसार टीमों को 1 से 23 नंबरों का उपयोग करना ही होता है। ऐसे में भविष्य में जब किसी जर्सी को रिटायर किया जाता है तो फिर से इस नंबर की जर्सी मजबूरन किसी को लेनी पड़ सकती है। इसलिए ऐसा नहीं हो सका।

मेसी ने 106 गोल किए हैं

मेसी ने अर्जेंटीना के लिए अभी खेले गए अपने कुल 180 मैचों में 106 गोल किए गए हैं। इस दौरान उन्होंने टीम को 2021 कोपा अमेरिका और 2022 वर्ल्डकप में टीम को जीत दिलाई थी। 2026 में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप में मेसी खेलेंगे या नहीं, ये अभी साफ नहीं है, लेकिन इस साल होने कोका कप में वो अर्जेंटीना के लिए दूसरी बार कोपा अमेरिका कप जीतना चाहेंगे।

Exit mobile version