वहीं इसी बीच अब मुनव्वर फारूकी (Munawar Farooqui) को लेकर एक दूसरी बड़ी ख़बर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी ने दूसरी शादी कर ली है। उनके एक करीबी ने बताया है कि मुनव्वर ने करीबी रिश्तेदार और दोस्तों की मौजूदगी में दूसरी बार शादी की है।
इससे पहले एक सोशल मीडिया पेज ने दावा किया था कि कॉमेडियन ने दूसरी बार शादी की है। अब उनके एक करीबी सूत्र ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है, जी हां फारूकी (Munawar Farooqui) ने शादी रचा ली है। अब वह सिंगल नहीं है। वह अपनी शादी को प्राइवेट रखना चाहते हैं। इसलिए आपको फारूकी और उनकी दुल्हनिया की कोई खास तस्वीर नहीं मिलेंगी। ख़बर के मुताबिक फारूकी ने 10 से 12 दिन पहले शादी की है। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर ये भी दावा किया जा रहा है कि मुनव्वर फारूकी की दुल्हनिया का नाम मेहजबीन कोटवाल है। बताया जा रहा है कि वह एक मेकअप आर्टिस्ट है।
ये भी पढ़ें :- खराब तबीयत के चलते Munawar Faruqui अस्पताल में भरती, खास दोस्त ने पोस्ट शेयर कर बताई ये बड़ी वजह!
साल 2024 मुनव्वर फारूकी के लिए कुछ खास जाता नहीं दिख रहा है। बिग बॉस जीतने के बाद मुनव्वर का नाम किसी-न किसी विवाद को लेकर ख़बरों में आता रहा है। पहले मार्च महीने में उन्हें मुंबई पुलिस ने एक हुक्का पार्टी में छापा मारकर अरेस्ट किया था, जिसके कुछ समय बाद उन्हें छोड़ दिया गया था। इसके बाद उनका यूटयूबर एल्विश यादव के साथ रहना भी उन्हें विवादों में ले आया था। अब जल्द ही मुनव्वर फारूकी वेब सीरीज फर्स्ट कॉपी ओटीटी में अपना डेब्यू करने वाले हैं।