Site icon News1India

अब कपड़ों पर भी चलेगा Starbucks का Rule! नई पॉलिसी ने सबको चौंकाया

Starbucks New Policy

Starbucks New Policy : भारत ही नहीं, दुनियाभर में अगर कोई कॉफी ब्रांड एक स्टाइल स्टेटमेंट बन चुका है, तो वो है स्टारबक्स (Starbucks). बहुत से लोग इस कैफे में जाकर कॉफी पीना सिर्फ स्वाद के लिए नहीं, बल्कि एक लाइफस्टाइल एक्सपीरियंस समझते हैं. लेकिन अब स्टारबक्स अपने इसी ब्रांड वैल्यू को फिर से चमकाने की तैयारी में है, और इसके तहत एक बड़ा बदलाव होने जा रहा है — यूनिफॉर्म पॉलिसी में सख्ती.

क्या है नया ड्रेस कोड?

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, 12 मई से नॉर्थ अमेरिका के स्टारबक्स स्टोर में काम करने वाले बारिस्ता केवल सॉलिड ब्लैक टी-शर्ट पहन सकेंगे. कंपनी का मानना है कि इस बदलाव से उनका सिग्नेचर ग्रीन एप्रन और ज्यादा निखर कर सामने आएगा। साथ ही, कर्मचारी अब सिर्फ ब्लैक, खाकी या नीली डेनिम पैंट ही पहन सकेंगे. पहले की तरह ग्रे, ब्राउन और नेवी ब्लू जैसे रंगों की छूट अब नहीं होगी. इस बदलाव का मकसद है – ग्राहकों को हर स्टोर पर एक जैसे, पेशेवर और भरोसेमंद माहौल का अनुभव देना. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह नीति सिर्फ नॉर्थ अमेरिका तक सीमित रहेगी या दुनियाभर के स्टोर्स पर लागू की जाएगी।

क्या है कंपनी की नई रणनीति

बीते कुछ तिमाहियों से स्टारबक्स को अपनी बिक्री में गिरावट का सामना करना पड़ रहा है। इसकी वजहें कई हैं – महंगी कॉफी, स्टोर पर लंबा इंतजार, और बेहतर कामकाजी माहौल के लिए कर्मचारियों की यूनियन बनाने की मांग। इन चुनौतियों के बीच, कंपनी अब बड़े और कड़े फैसले ले रही है। स्टारबक्स ने अपने मेन्यू से लगभग 30% आइटम हटा दिए हैं, ताकि सर्विस फास्ट हो सके। साथ ही 1,000 कॉर्पोरेट जॉब्स भी खत्म कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें : ‘बंगाल में नहीं होने देंगे हिंदू-मुसलमान…’ वक्फ़ कानून पर ममता बनर्जी का बड़ा बयान!

अब स्टोर के रेस्टरूम भी सिर्फ उन्हीं ग्राहकों के लिए होंगे, जो कुछ खरीदते हैं। एक दिलचस्प बात ये है कि कंपनी अब फिर से खुद को “Starbucks Coffee Company” के नाम से प्रमोट कर रही है, ताकि मूल पहचान – यानी कॉफी – पर फोकस किया जा सके। और हां, पुराने दिनों की रचनात्मकता भी लौट रही है – बारिस्ता अब दोबारा कप्स पर डूडल बना सकेंगे, और सेल्फ-सर्विंग मिल्क और शुगर स्टेशन भी वापसी कर रहे हैं।

Exit mobile version