Site icon News1India

तेज रफ्तार से लुढ़का शेयर बाजार, पहले आई तूफानी तेजी, Tata के शेयरों ने मचाया धमाल…

Stock Market

Stock Market : भारतीय शेयर बाजार ने मंगलवार को ज़बरदस्त रिकवरी के साथ शुरुआत की। सोमवार की बड़ी गिरावट से उबरते हुए बाजार ने ट्रंप टैरिफ के प्रभाव को कुछ हद तक पीछे छोड़ दिया। शुरुआती कारोबार में बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स करीब 1200 अंकों की उछाल के साथ खुला, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के निफ्टी ने 350 अंकों की मजबूती दर्ज की। हालांकि जैसे-जैसे कारोबार आगे बढ़ा, बाजार की रफ्तार थोड़ी सुस्त होती गई।

सेंसेक्स-निफ्टी में दिखी मजबूत शुरुआत

बीएसई सेंसेक्स अपने पिछले बंद स्तर 73,137.90 के मुकाबले 74,013.73 पर खुला और जल्द ही यह 74,265.25 के उच्च स्तर तक पहुंच गया। दूसरी ओर, निफ्टी ने 22,161.60 से उछलकर 22,446.75 पर ओपनिंग की और कुछ ही मिनटों में 22,577.55 के स्तर को छू लिया।

हालांकि, सुबह 10:15 बजे तक सेंसेक्स की बढ़त घटकर 641 अंक रह गई और यह 73,791 पर कारोबार कर रहा था। वहीं, निफ्टी भी 222 अंकों की तेजी के साथ थोड़ा नीचे आया। अगले कुछ ही मिनटों में दोनों इंडेक्स में और गिरावट देखी गई। खबर लिखे जाने तक सेंसेक्स 394 अंक की तेजी पर और निफ्टी 141 अंक ऊपर कारोबार कर रहा था।

TATA ग्रुप और अन्य दिग्गजों के शेयरों का धमाल

तेजी के इस माहौल में कुछ दिग्गज शेयरों ने खासा आकर्षण बटोरा। टाटा स्टील (3.02%), टाटा मोटर्स (3.24%) और टाइटन (5.01%) जैसे शेयरों में जोरदार उछाल देखने को मिला। इसके अलावा अडानी पोर्ट्स (3.64%), बजाज फिनसर्व (3.05%), एक्सिस बैंक (3%), एसबीआई (2.79%), जोमैटो (2.22%), इंडसइंड बैंक (2.06%) और रिलायंस (1.20%) के शेयरों ने भी मजबूती के साथ कारोबार किया।

इसी के साथ, मिडकैप सेगमेंट में पॉलिसी बाजार (5.32%), गोदरेज प्रॉपर्टीज (5.13%), डिक्सन टेक्नोलॉजी (4.72%), मझगांव डॉक (4.47%), IREDA (4.14%) और एंक्योर फार्मा (3.90%) के शेयर तेजी से ऊपर चढ़े। स्मॉलकैप शेयरों में KDDL (9.31%) और ब्लूजेट (7.63%) ने दमदार प्रदर्शन किया।

वैश्विक बाजारों से मिले पॉजिटिव संकेत

सोमवार को ही एशियाई बाजारों से तेज़ी के संकेत मिलने शुरू हो गए थे। जापान के निक्केई इंडेक्स में जबरदस्त 7% की उछाल देखने को मिली, जबकि हांगकांग का हैंगसेंग इंडेक्स भी करीब 3% की बढ़त के साथ ट्रेड कर रहा था। वहीं, GIFT Nifty में भी 400 अंकों की उछाल दिखाई दी थी।

यह भी पढ़ें : वाराणसी में इंसानियत शर्मसार, 6 दिन 23 दरिंदों ने मिलके छात्रा का किया गैंगरेप…

सोमवार को शेयर बाजार में था हाहाकार

इससे पहले सोमवार को बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज की गई थी। बीएसई सेंसेक्स 75,364.69 से फिसलकर 71,449 पर खुला और कुछ ही देर में 71,425 तक टूट गया। दिन के अंत में सेंसेक्स 2,226.79 अंक या 2.95% गिरकर 73,137.90 पर बंद हुआ। निफ्टी भी 22,904 से लुढ़ककर 21,758 पर खुला और दिन के दौरान करीब 1,000 अंक गिरकर 21,743 तक पहुंच गया। हालांकि, क्लोजिंग तक इसमें कुछ सुधार हुआ और यह 742.85 अंक या 3.24% की गिरावट के साथ 22,161.60 पर बंद हुआ।

Exit mobile version