Site icon News1India

नई दिल्ली के तापमान में अचानक गिरावट, कई इलाकों में दिनभर छाए रहे कोहरे

new delhi weather

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ठंड की चपेट में है. शनिवार को ठंड इतनी तेज थी कि दिल्ली का न्यूनतम तापमान शिमला के तापमान के आसपास पहुंच गया. कई इलाकों में सुबह से शाम तक कोहरा छाया रहा. ठंड इतनी अधिक थी कि लोग बाहर निकलने से कतराने लगे. शनिवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसे सीजन का अब तक का सबसे कम तापमान माना जा रहा है.

यह भी पढ़ें- आज संपन्न हुई INDIA की वचुर्अली बैठक, नीतीश को संयोजक तो मल्लिकार्जुन को अध्यक्ष का ऑफर

करीब शिमला के बराबर हुआ दिल्ली का तापमान

शनिवार शाम को दिल्ली में अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा, जबकि शिमला में अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा. शिमला में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. ऐसे में दिल्ली और शिमला के न्यूनतम तापमान में ज्यादा अंतर नहीं है. शनिवार और रविवार की रात दिल्ली में तापमान में और गिरावट देखने को मिल सकती है.

पंजाब और हिरयाणा में भी शीतलहर का असर

दिल्ली से सटे पंजाब और हरियाणा में शीतलहर का प्रकोप जारी है. इन राज्यों में कई जगहों पर पारा 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है. शनिवार को इन दोनों राज्यों में कई जगहों पर कोहरा छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा के नारनौल में सबसे ठंडा तापमान 3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसी तरह, अंबाला में 6.3 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ भीषण ठंड की स्थिति रही. पंजाब में ठंड से राहत नहीं. मौसम विभाग के अनुसार, अमृतसर, लुधियाना और पटियाला में न्यूनतम तापमान क्रमश: 7.2, 4.9 और 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 4.5 डिग्री सेल्सियस और पठानकोट में 6.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

जम्मू-कश्मीर में दर्ज की गई हल्की बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर में बांदीपोरा जिले के गुरेज सेक्टर में शुक्रवार रात हल्की बर्फबारी देखने को मिली. इस बर्फबारी से घाटी में सूखे के दौर पर ब्रेक लग गया है. मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण शुक्रवार रात उत्तरी कश्मीर के गुरेज इलाके में हल्की बर्फबारी देखी गई. दिसंबर में, जम्मू और कश्मीर में बारिश में 79% की कमी देखी गई. इसी तरह, जनवरी के पहले सप्ताह में बारिश नहीं हुई, जिसके परिणामस्वरूप मौसम शुष्क रहा.

यह भी देखें- Ayodhya Ram Mandir News : NEWS1इंडिया पर अयोध्या से महाकवरेज | Up CM Yogi | PM Modi | Ram Mandir

Exit mobile version