News1India

Sunny Deol और आमिर खान लाहौर 1947 फिल्म से एक साथ स्क्रीन शेयर करते हुए आ सकते हैं नज़र!

Sunny Deol

नई दिल्ली: साल 2023 सनी देओल (Sunny Deol) के लिए बेहद खास रहा। इस बात को उनके सभी चाहने वाले जानते हैं। सालों से फिल्मों से दूरी बनाने वाले सनी देओल ने गदर-2 के साथ धमाकेदार वापसी की। रिलीज होते ही इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड बना दिए थे। अब एक बार फिर से हो जाइए तैयार क्योंकि सनी देओल फिर से गदर-2 की तरह स्क्रीन पर धमाल मचाने वाले हैं।

गदर-2 के बाद अब सनी देओल (Sunny Deol) फिल्म लाहौर 1947 में नज़र आने वाले हैं। उनकी ये फिल्म आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनाई जा रही है। इस पीरियोडिक फिल्म में सनी देओल, राजकुमार संतोषी और आमिर खान की तिकड़ी पहली बार साथ काम करने जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, मेकर्स सनी देओल की इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए हर एक बड़ा फैक्टर इसके साथ जोड़ते हुए नज़र आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- एनिमल फेम Tripti Dimri ने ब्रालेस होकर सोशल मीडिया पर लगाई आग!

इस फिल्म को लेकर राजकुमार संतोषी का कहना है कि उनके पास लाहौर 1947 के कैमरामैन के रूप में संतोष सिवन हैं। वह इस वक्त देश के बड़े कैमरामैन है। संतोष सिवन फिल्म पुकार और बरसात की कमान भी संभाल चुके हैं। अब देखना ये होगा। इस फिल्म के बनने के बाद दर्शकों की उम्मीदों पर सनी (Sunny Deol) और आमिर की जुगलबंदी कितना खरा साबित उतरेगी।

Exit mobile version