एक बार फिर स्क्रीन शेयर करते हुए नज़र आएंगे Sunny Deol और Salman Khan

साल 2023 सनी देओल (Sunny Deol) के लिए बेहद खास रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गदर-2 की सफलता बॉक्स ऑफिस पर किसी से छिपी नहीं थी।

Sunny Deol

नई दिल्ली: साल 2023 सनी देओल (Sunny Deol) के लिए बेहद खास रहा है। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि गदर-2 की सफलता बॉक्स ऑफिस पर किसी से छिपी नहीं थी। कई सालों के बाद सनी देओल ने गदर-2 से शानदार वापसी की। इसके बाद मानों इस अभिनेता का रुका हुआ करियर फिर से एक बार चल पड़ा।

गदर-2 की सक्सेस के बाद सनी देओल (Sunny Deol) ने कई फिल्में साइन की है जो आने वाले सालों में पर्दे पर रिलीज होनी है। इसी कड़ी में एक ऐसी ख़बर सामने आई है, जिसने सनी देओल और सलमान खान (Salman Khan) दोनों के फैंस को एक्साइटेड कर दिया है। बताया जा रहा है कि सलमान खान सनी की आने वाली फिल्म में कैमियो करते हुए नज़र आएंगे।

आपको बता दें, इन दिनों सनी देओल (Sunny Deol) अपनी अपकमिंग फिल्म सफर की शूटिंग में बिजी चल रहे हैं। इसी फिल्म में सलमान खान कैमियो करते हुए दिखाई देंगे। इस फिल्म की कहानी एक बाल कलाकार और सनी देओल के जीवन में आने वाली परेशानियों को दिखाएगी।

ये भी पढ़ें :- Aishwarya ने छोड़ा बच्चन परिवार क्या जल्द लेंगी अभिषेक बच्चन से तलाक ?

सलमान खान और सनी देओल (Sunny Deol) के फैंस उन्हें एक साथ स्क्रीन शेयर करते देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। इन दोनों स्टार्स के फैंस अब इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। यह फिल्म साल 2024 के एंड तक बड़े पर्दे पर आ सकती है। सफर का निर्माण विशाल राणा के बैनर एनचेलॉन प्रोडक्शंस के तहत किया जाएगा।

Exit mobile version