News1India

Sunny Deol ने सोशल मीडिया पर शेयर किया बॉर्डर-2 से जुड़ा ये बड़ा अपडेट, इस दिन से शुरू होगी फिल्म की शूटिंग

नई दिल्ली: 13 जून साल 1997 को रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर को आज भी याद किया जाता है। बॉक्स ऑफिस पर मल्टी स्टारर ये फिल्म काफी सफल रही थी। आज भी इस फिल्म के एक-एक सीन को याद किया जाता है। सनी देओल (Sunny Deol) की सुपरहिट फिल्म बॉर्डर को लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

गदर-2 की सक्सेस के बाद अब सनी देओल ने अपनी अगली फिल्म बॉर्डर-2 की ऑफिशियल अनाउंसमेंट कर दी है। सनी देओल (Sunny Deol) गदर-2 के बाद बॉर्डर-2 को लेकर काफी चर्चा में चल रहे थे, लेकिन अब इस फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने के बाद इस पर मुहर लग गई है।

सोशल मीडिया पर सनी देओल (Sunny Deol) के शेयर किए गए वीडियो की शुरुआत वॉइसओवर के साथ होती है, जिसमें सनी कहते हैं 27 साल पहले एक फौजी ने वादा किया था कि वो वापस आएगा। उसी वादे को पूरा करने को लिए हिन्दुस्तान की मिट्टी को अपना सलाम कहने आ रहा है वो फिर से। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा है, एक फौजी अपने 27 साल पुराने वादे को पूरा करने आ रहा है। फिर से भारत की सबसे बड़ी युद्ध फिल्म बॉर्डर-2।

ये भी पढ़ें :- चौथे दिन भी कायम है MUNJYA का खौफ, बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कलेक्शन करने में जुटी है फिल्म

आपको बता दें, सनी देओल की पिछली रिलीज गदर-2 काफी बड़ी हिट रही है। इस फिल्म ने सनी देओल के करियर को फिर से बॉलीवुड में एक्टिव करने में काफी अहम भूमिका निभाई है। गदर-2 की सक्सेस के बाद अब सनी देओल के पास कई बड़े बजट की फिल्में है, उन्हीं में से एक बॉर्डर-2 भी है। अब देखना ये होगा बॉर्डर-2 जब रिलीज होगी तो क्या नए कीर्तिमान गढ़ने में कामयाब होगी। बॉर्डर फिल्म को आज भी लोगों के बीच काफी पसंद किया जाता है।

Exit mobile version