रजनीकांत ने भी अपनी बेटी की शादी को बचाने की कई कोशिश की, लेकिन वो भी इस डाइवोर्स को होने से रोक नहीं पाए। अब ऐश्वर्या और धनुष (Dhanush) के टूटते रिश्ते को लेकर जो नई अपडेट सामने आई है। उसने इन दोनों के फैंस का दिल तोड़ दिया है। 2 सालों तक एक दूसरे से अलग रहने के बाद धनुष और ऐश्वर्या ने अब कोर्ट में तलाक की अर्जी डाल दी है। शादी के कुछ सालों बाद ही दोनों के रिश्ते में दरार आनी शुरू हो गई थी। इस बात का खुलासा इस कपल ने साल 2022 में सोशल मीडिया के जरिये किया था, जिसमें दोनों ने अलग-अलग रहने का फैसला किया था।
सोशल मीडिया पर धनुष और ऐश्वर्या की इस अनाउसंमेंट के बाद दोनों के फैंस को तगड़ा झटका लगा था। दोनों के टूटते रिश्ते में आए नए अपडेट के मुताबिक, अलग होने की अनाउंसमेंट के 2 साल बाद ही दोंनों ने कोर्ट में तलाक लेने की अर्जी डाल दी है। दोनों ने चेन्नई के फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी डाली है। धारा 13 B के तहत आपसी सहमति से दोनों ने तलाक लेने की याचिका दायर की है। पिछले दो सालों से ऐश्वर्या और धनुष (Dhanush) अलग रह रहे थे। बेटी के पति से टूटते रिश्ते को लेकर रजनीकांत ने भी इसे बचाने की कई कोशिशे की लेकिन वो भी इसमें नाकाम रहे। इस कपल ने अपने रिश्ते को लेकर अब फाइनल फैसला ले लिया है।
ये भी पढ़ें :- रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के बाद अब Nora Fatehi हुई डीपफेक का शिकार
दोनों के यूं तलाक लेने की असल वजह अभी सामने नहीं आ पाई है, लेकिन कुछ वायरल ख़बरें धनुष के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की वजह से इस रिश्ते को टूटने की वजह बताई जा रही है। गॉसिप के गलियारों में धनुष का नाम कमल हासन की बेटी श्रृति हासन के साथ भी जुड़ा था। ऐश्वर्या रजनीकांत और धनुष ने 18 नवंबर साल 2004 को शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बेटे यात्रा और लिंगा है। शादी के अब 18 साल से ज्यादा का टाइम बीत जाने के बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो रहे हैं।