News1India

T20 World Cup 2024: Australia ने इंग्लैंड को हराकर बनाया इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर, साथ ही कायम किया ये ऐतिहासिक रिकॉर्ड

नई दिल्ली: आखिरकार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में वो स्कोर दिख ही गया, जिसका सभी क्रिकेट प्रेमी इंतजार कर रहे थे। जी हां इस बार इस कारनामे को क्रिकेट में बादशाहत पाने वाली टीम ऑस्ट्रेलिया (Australia) ने ही पूरा किया। बीते शनिवार यानी 8 जून को इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में वो स्कोर बनते हुए देखा गया, जो टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अब तक नहीं बन पाया था। बारबाडोस में खेले गए इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।

अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जानी-जानें वाली ऑस्ट्रेलिया (Australia) टीम का प्रदर्शन इस मैच में बेहद शानदार रहा। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले 5 ओवर में ही 70 रन बोर्ड पर लगा दिए। इस पारी में ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों पर 34 रन और डेविड वॉर्नर ने 16 गेंदों पर 39 रन बनाकर टीम को एक सधी हुई शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों के पवेलियन लौटने के बाद बल्लेबाजी करने आए मिचेल मार्श ने 35 रन और ग्लैन मैक्सवेल ने 28 रन टीम के लिए जोड़े।

पिछले मुकाबले में जीत के हीरो रहे मार्कस स्टोइनिश इस मुकाबले में टीम के 30 रन जोड़ पाए। सभी खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के बाद ऑस्ट्रेलियाई (Australia) टीम का स्कोर 20 ओवर में 201 रन बनाने में कामयाब रहा। इस विशाल स्कोर का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 6 विकेट खोते हुए 165 रन ही बोर्ड पर लगा पाई। इंग्लैंड को इस मुकाबले में अच्छी शुरुआत मिली थी, लेकिन इसके बावजूद एक के बाद एक लगातार गिरते विकेट ने इस विशाल स्कोर को पाने में अड़चन पैदा की।

ये भी पढ़ें :- T20 World Cup 2024 एक बार फिर Rohit Sharma की अगुवाई में पाकिस्तान को टीम इंडिया देगी शिकस्त या बाबर रोकने में कामयाब होंगे जीत का रथ?

इंग्लैंड की तरफ से तेज शुरुआत करते हुए फिल सॉल्ट ने 23 गेंदों में 37 रन और जोस बटलर ने 28 गेंदों पर पर रन बनाकर टीम को तेज शुरुआत तो दिलाई, लेकिन इसे वह अंजाम देने में नाकामयाब रहे। बटलर और सॉल्ट ने 43 गेंदे खेलते हुए 73 रनों की पार्टनरशिप की। इसके बाद फिल सॉल्ट एडम ज़म्पा का शिकार होकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद लगातार गिरते विकेट के बाद इंग्लैंड को जीत के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा, जिसमें वह कामयाब नहीं हो पाई, और 165 रन पर बनाकर ऑस्ट्रेलिया से हार गई।

Exit mobile version