T20 World Cup 2024: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी महाजंग, जानें क्या कहते हैं आंकड़े

बस कुछ ही देर में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में एक महामुकाबला शुरू होने वाला है। जी हां आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच

नई दिल्ली: बस कुछ ही देर में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में एक महामुकाबला शुरू होने वाला है। जी हां आज भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच सुपर-8 की जंग आज रात 8 बजे शुरू होने जा रही है। चलिए जानते हैं। ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच होने जा रहे है। इस मुकाबले के बारे में कुछ खास बातें।

आपको बता दें, दोनों टीमों के बीच मैच (T20 World Cup 2024) उसी मैदान पर होने वाला है, जिसपर अपने पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीकन टीम ने इंग्लैंड को 7 रनों से हराया था। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यह मुकाबला ग्रॉस आइलेट के डैरेन सैमी नेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबले से पहले सेंट लूसिया में तेज बारिश हो रही थी, जिसके चलते पिच को ढक दिया गया था। हालांकि अब बारिश रुक चुकी है और मौसम साफ है। बादल छटने के साथ ही पिच से कवर हटा दिए गए हैं। वहीं बात अगर सेंट लूसिया की पिच को लेकर करें तो, तेज गेंदबाजों को इस पिच पर कुछ खास मदद नहीं मिलने वाली है। तेज गेंदबाजों के मुकाबले स्पिनर्स को यहां थोड़ी मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ेें :- T20 World Cup 2024: वेस्टइंडीज को हराकर साउथ अफ्रीका पहुंचा सेमीफाइनल में, जीत दिलाने में बारिश का रहा अहम योगदान!

सेंट लूसिया का मैदान टी20 वर्ल्ड कप 2024 में बल्लेबाजों के लिए काफी अच्छा रहा है। इस मैदान पर 8.92 प्रति ओवर के हिसाब से रन बने हैं, वहीं बल्लेबाजों का औसत 28.76 रहा है। रिकॉर्ड में पलड़ा टीम इंडिया का भारी है, ठीक वैसे ही जैसे सेंट लूसिया में खेले जाने वाले मुकाबले में दिख रहा है। भारत ने T20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया से अब तक 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें 3 बार वो जीतने में कामयाब रहा है। यानी 2 बार ही ऑस्ट्रेलिया जीत सकी है। अब देखना ये होगा इस बार दोनों टीमों की भिड़ंत में कौन बाजी मारती है।

Exit mobile version