News1India

तारक मेहता का उल्टा चश्मा की Munmun Dutta ने सीक्रेट सगाई की ख़बरों पर तोड़ी चुप्पी!

Munmun Dutta

नई दिल्ली: क्या वाकई सगाई के बंधन में बंध गए हैं जेठा लाल के टप्पू और बबीता जी? क्या 9 साल छोटे राज अनादकट के प्यार में हैं, मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta)? क्या टप्पू ने वाकई में बबीता आंटी संग कर ली है गुप-चुप सगाई? जी हां ये सारे वही सवाल हैं, जिन्हें तारक मेहता का उल्टा चश्मा का हर फैन जानना चाहता है। इस वक्त गॉसिप के गलियारो से लेकर सोशल मीडिया के हर एक प्लेटफॉर्म पर बस तारक मेहता की बबीता आंटी और टप्पू के गुप-चुप तरीके से सगाई कर लेने की ही ख़बरें फैली हुई हैं। इस कॉमेडी सीरियल में साथ काम कर चुके राज अनादकट और मुनमुन दत्ता के सगाई कर लेने के दावे किए जा रहे हैं।

ये तो आप जानते हैं कि शो करने के साथ-साथ मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। पिछले कुछ वक्त से मुनमुन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ख़बरों में बनी हुई हैं। सीरियल में जेठालाल के बेटे टप्पू का रोल निभा चुके एक्टर राज अनादकट के साथ रिलेशनशिप में होने की ख़बरों के बाद अब दोनों की सगाई कर लेने की ख़बरें हर और फैली हुई हैं।

इन सगाई की ख़बरों को लेकर ये दावे किए जा रहे हैं कि खुद से 9 साल बड़ी और तारक मेहता का उल्टा चश्मा में बबीता आंटी का रोल प्ले करने वाली मुनमुन दत्ता से राज उनादकट ने वडोदरा में सीक्रेट सगाई कर ली है। इतना ही नहीं इस सीक्रेट सगाई को लेकर ये भी दावे किए गए की राज और मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) के परिवार वालों की मौजूदगी में ये सगाई हुई है। इस ख़बर के फैलने के बाद हर कोई हैरान हो रहा था कि आखिर अपने से 9 साल छोटे राज अनादकट के साथ मुनमुन दत्ता ऐसा कैसे कर सकती है लेकिन जब इन ख़बरों की गहन जांच की गई तो कुछ और ही निकल कर सामने आया।

इन वायरल हो रही ख़बरों में रत्तीभर भी नहीं है सच्चाई। ऐसा हम नहीं कह रहे हैं, बल्कि इस बात को खुद बबीता जी यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) ने साफ किया है। 9 साल छोटे राज अनादकट के साथ सगाई की ख़बरों पर खुद मुनमुन दत्ता ने चुप्पी तोड़ते हुए इस बात की सच्चाई बताई है। इन ख़बरों पर रिएक्ट करते हुए मुनमुन दत्ता ने कहा, ये ख़बरें बेहूदा, फेक और बेतुकी हैं। इन ख़बरों में रत्तीभर भी सच्चाई नहीं हैं और सच कहूं तो, मैं बार-बार इस तरह की बेकार की ख़बरों पर अपनी एनर्जी बर्बाद नहीं करना चाहती। उनके इस स्टेटमेंट को सुनने के बाद तो यही लग रहा की वाकई में इन वायरल ख़बरों में सच्चाई नहीं है।

ये भी पढ़ें :- Ranbir Kapoor के राम बनने पर टीवी के राम अरुण गोविल ने किया रिएक्ट, कहा ये तो वक्त बताएगा…

इससे पहले भी साल 2021 में राज अनादकट और मुनमुन दत्ता की लव स्टोरी की ख़बरें भी बड़ी तेजी से वायरल हुई थी। इनके रिश्ते को लेकर कहा गया था कि शो में एक साथ काम करते-करते दोनों एक दूसरे के करीब आ गए थे। इतना राज के तारक मेहता छोड़ने की वजह भी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) को ही बताया गया था। वहीं बात अगर राज अनादकट और मुनमुन दत्ता के ऐज डिफरेंस को लेकर करें तो राज जहां भी 27 साल के हैं तो वहीं मुनमुन दत्ता 36 साल की हैं।

Exit mobile version