Site icon News1India

टैरिफ युद्ध का दिखा असर सोना-चांदी हुए सस्ते, जानिए आपके शहर में क्या चल रहे हैं ताज़ा भाव ?

Gold Rate Today

Gold Rate Today : दुनियाभर में जारी टैरिफ वॉर के चलते वैश्विक मंदी का माहौल बन गया है, जिसका सीधा असर शेयर बाजार और कमोडिटी मार्केट पर देखने को मिल रहा है। सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कमोडिटी की कीमतें भारी गिरावट के साथ बंद हुईं। इस गिरावट का असर कीमती धातुओं पर भी पड़ा, खासकर सोना और चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई।

सोने की कीमतों में भारी गिरावट

सोमवार को 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹2,613 प्रति 10 ग्राम की गिरावट दर्ज की गई। शुक्रवार को 24 कैरेट गोल्ड ₹91,014 प्रति 10 ग्राम पर था, जो घटकर ₹88,401 पर आ गया। वहीं 22 कैरेट सोना ₹86,280 प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना ₹78,680 प्रति 10 ग्राम तक नीचे आया। आज बाजार में 24 कैरेट सोना ₹9,053 प्रति ग्राम, 22 कैरेट ₹8,300 प्रति ग्राम और 18 कैरेट ₹6,790 प्रति ग्राम की दर से बिक रहा है।

चांदी की कीमत में भी बड़ी गिरावट

सोने की तरह चांदी के दामों में भी तेज गिरावट देखी गई। शुक्रवार को चांदी की कीमत ₹92,910 प्रति किलोग्राम थी, जो सोमवार को घटकर ₹88,375 प्रति किलोग्राम पर आ गई। हालांकि, आज फिर इसमें हल्की बढ़त देखी गई और यह ₹93,900 प्रति किलोग्राम या ₹93.90 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रही है।

अपने शहर में जानें सोने का भाव

यह भी पढ़ें : यूपी में मौसम का उलटफेर.. 40 जिलों में तापमान 40℃ पार, 8 से 13 अप्रैल तक…

आपके शहर में चांदी के आज के भाव

Exit mobile version