Site icon News1India

IND vs ENG: धर्मशाला में इतिहास रचेगी टीम इंडिया, 112 साल पुराने रिकॉर्ड की होगी बराबरी!

Test Team photo

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का शुरुआती 4 मुकाबला खेला जा चुका है, इसको भारतीय टीम ने 3-1 से अपने नाम कर लिया है. अब श्रृखंला का आखिरी मुकाबला हिमाचल प्रदेश धर्मशाला में 7 मार्च से खेला जाएगा. इस मुकाबले को जीतते ही रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया इतिहास रच देगी. इसी के साथ 112 साल पुराने रिकॉर्ड को भी अपने नाम कर लेगी.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी ने लालू यादव के परिवारवाद पर किया पलटवार, कहा- ‘मैं हूं मोदी का परिवार…’

1 टेस्ट हारने के बाद टीम इंडिया की वापसी

बता दें कि इंग्लैंड के खिलाफ पांचवा मुकाबला धर्मशाला में होगा, टीम इंडिया ने अब तक सीरीज में इंग्लैंड को 3 मैचों में मात दे चुकी है. अब धर्मशाला में भारत के पास सीरीज में लगातार चार टेस्ट मुकाबला जीतने का मौका है. दरअसल टेस्ट इतिहास में अब तक 3 बार ही ऐसा हुआ है, जब 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में शुरुआती मुकाबला हारने के बाद टीम इंडिया ने वापसी की है.

इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने किया ऐसा

दरअसल पहला मुकाबला हारने के बाद 5 मैचों के सीरीज को 4-1 से जीतने का कारनामा पिछली बार इंग्लैंड ने ही किया था. साल 1912 में इंग्लैंड ने ऐसा किया था, इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने दो बार साल 1897/98 और 1901/02 में पहला मैच हारने के बाद सीरीज को 4-1 से जीत पाने में कामयाब हो पाई है.

ऐसा रहा शुरुआती 4 टेस्ट का नतीजा

गौरतलब है कि, पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला हैदराबाद में खेला गया था. इसमें भारत को 28 रन से नजदीकी हार का सामना करना पड़ा था. विशाखापत्तनम में हुए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया को 106 रनों से जीत मिली थी, तीसरा टेस्ट राजकोट में हुआ था, इसको भारत ने 434 रनों के बड़े अंतर से जीता था. वहीं रांची में खेले गए पिछले मैच को भारतीय टीम ने 5 विकेट से जीता था.

यह भी देखें- BJP Candidates First List : पीएम मोदी वाराणसी से लड़ेंगे चुनाव | VARANASI | LIVE | UP NEWS |

Exit mobile version