नई दिल्ली: आज 7 सितंबर शनिवार को मणिपुर (Manipur) के जिरीबाम जिले में हिंसा के चलते पांच लोगों की मौत की ख़बर सामने आई है। कुकी और मैतई समुदायों के बीच गोलीबारी में एक व्यक्ति की सोते समय हत्या कर दी गई, जबकि अन्य घटनाओं में चार और लोगों की जान चली गई। ये मौतें बिष्णुपुर में एक दिन पहले विद्रोहियों द्वारा किए गए रॉकेट हमले के बाद हुईं, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हुई और छह लोग घायल हो गए थे।
इस बीच, सुरक्षा बलों ने चुराचांदपुर जिले में सर्च अभियान चलाकर 3 आतंकवादी बंकरों को नष्ट कर दिया। मणिपुर (Manipur) में कुकी और मैतई समुदायों के बीच मई पिछले साल से जारी हिंसा में अब तक 200 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है और हजारों लोग विस्थापित हो चुके हैं।
PTI के मुताबिक, पुलिस सूत्रों ने बताया कि जिरीबाम जिले के एक दूरदराज इलाके में अकेले रहने वाले एक व्यक्ति (Manipur) को आतंकवादियों ने उसके घर में घुसकर सोते समय गोली मार दी। इस हत्या के बाद, जिरीबाम से लगभग 7 किलोमीटर दूर पहाड़ी क्षेत्र में दोनों समुदायों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें चार सशस्त्र व्यक्तियों की मौत हो गई, जिनमें तीन पहाड़ी आतंकवादी शामिल थे।
ये भी पढ़ें :- Pakistan में मिला तेल और गैस का विशाल भंडार, क्या अब कंगाली के दिन होंगे दूर?
इससे पहले, जिरीबाम जिले में आगजनी की (Manipur) एक घटना हुई थी, जिसमें बोरोबेकरा पुलिस थाना क्षेत्र के जकुराधोर में एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी का घर जला दिया गया था। हालांकि, आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइब्स एडवोकेसी कमेटी (फेरजॉल और जिरीबाम) ने इस हिंसा में शामिल होने से इनकार किया है।