Site icon News1India

लखनऊ में CM आवास के सामने खुद को आग लगाने वाली महिला की मौत, जानिए पूरा मामला

Lucknow

Uttar Pradesh: लखनऊ (Lucknow) में मुख्यमंत्री आवास के पास आत्मदाह करने वाली उन्नाव की 40 वर्षीय महिला की आज मृत्यु हो गई है। कुछ दिन पहले, महिला ने आत्मदाह का प्रयास किया था और उसे गंभीर हालत में 6 अगस्त 2024 को केजीएमयू अस्पताल में भर्ती कराया गया था। महिला को 3rd डिग्री की बर्न इंजरी थी और वह 85 प्रतिशत तक जल चुकी थी।

महिला का उपचार प्लास्टिक सर्जरी विभाग में किया गया था, लेकिन आज दोपहर 1 बजकर 10 मिनट पर उसकी मौत हो गई। मृत्यु का कारण सेप्टिक शॉक और मल्टीपल ऑर्गन डिस्फंक्शन सिंड्रोम बताया गया है।

जानिए क्या है पूरा मामला

इस घटना के बाद, यूपी पुलिस ने खुलासा किया कि महिला को आत्मदाह के लिए उकसाया गया था। इस मामले में उकसाने वाले आरोपी सुनील कुमार, जो कि उन्नाव का निवासी है, को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, सुनील कुमार ने सरकार की छवि धूमिल करने और जनाक्रोश फैलाने के उद्देश्य से महिला को आत्मदाह के लिए उकसाया था।

यह भी पढ़े: किसानों और वैज्ञानिकों से बात, PM मोदी ने जारी की 109 उन्नत बीजों की किस्में, किसानों को दी सौगात

महिला के मोबाइल से मिली वॉइस रिकॉर्डिंग में सुनील कुमार को महिला को आत्मदाह के लिए उकसाते और पूरी प्लानिंग बताते हुए सुना गया है। गौतम्पल्ली पुलिस (Lucknow) ने इस मामले में महिला और सुनील कुमार के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version