आने वाली 31 मई को जान्हवी कपूर (Janhvi Kapoor) और राजकुमार राव की फिल्म मिस्टर एंड मिसेज माही रिलीज हो रही है। दोनों सितारे अपनी फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। फिल्म को हिट कराने में जान्हवी और राजकुमार शहर-शहर जाकर लोगों से मिलकर फिल्म को देखने की बात कह रहे हैं। भारत में क्रिकेट को लेकर एक अलग दीवानगी देखने को मिलती है। इसी को लेकर कई फिल्म भी क्रिकेट पर बनाई जा चुकी है।
क्रिकेट पर बनी सफल फिल्मों की शुरूआत साल 2001 में आई लगान से मानी जाती है। आमिर खान के साथ कई सितारों से सजी ये फिल्म काफी बड़ी हिट रही थी। इसके बाद साल 2016 में आई एम.एस धोनी भी काफी बड़ी हिट रही थी। इन दो फिल्मों के बाद क्रिकेट पर बनी जिस फिल्म पर नाम जाता है वो है अभिनेता श्रेयस तलपड़े की साल 2005 में आई इकबाल। ये तीनों ही फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी।
लेकिन अगर क्रिकेट पर बनी और फिल्मों को लिया जाए तो इसका रिपोर्ट कार्ड कुछ अच्छा नहीं रहा है। साल 2019 में आई सोनम कपूर और दुलकर सलमान की जोया फैक्टर बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। वहीं कपिल देव के क्रिकेट करियर पर साल 2021 में बनी फिल्म 83 भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। इसके बाद साल 2022 में शाहिद कपूर की जर्सी भी फ्लॉप साबित हुई थी।
ये भी पढ़ें :- Hardik Pandya से तलाक की ख़बरों के बीच पत्नी नताशा स्टेनकोविक ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
तापसी पन्नू की शाबाश मिठ्ठू जिसे साल 2022 में रिलीज किया गया था, वो भी बॉक्स ऑफिस पर असफल रही थी। इसके बाद अभिषेक बच्चन और सैयामी खेर की घूमर भी पिछले साल नाकामयाब रही। अब देखना ये होगा जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल दिखा पाती है।