वोटों की गिनती में ये सितारें चल रहे हैं आगे Kangana Ranaut से लेकर रवि किशन तक यहां देखें पूरी लिस्ट!

देश में महापर्व के नाम से जाने-जानें वाले लोकसभा चुनाव (Kangana Ranaut) खत्म हो चुके हैं और अब सभी को नतीजों का इंतजार है। देशभर में सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के

नई दिल्ली: देश में महापर्व के नाम से जाने-जानें वाले लोकसभा चुनाव (Kangana Ranaut) खत्म हो चुके हैं और अब सभी को नतीजों का इंतजार है। देशभर में सात चरणों में संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के बाद अब हर किसी की निगाहें मतगणना यानी वोटों की हो रही गिनती पर टिकी है। इस सिलसिले में आज वोटों की गिनती की जा रही है। ये तो आप जानते हैं कि इस बार कई सेलिब्रिटी  ने लोकसभा चुनाव 2024 में अपनी किस्मत आजमाई है। फिल्मीं गलियारों में कमाल दिखाने के बाद राजनीति के क्षेत्र में उतरकर इनमें से कई सेलेब्स ने इस बार अपना लक आजमाया है।

इस लिस्ट में कंगना रनौत (Kangana Ranaut) रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर फेमस होने वाले एक्टर अरुण गोविल और भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह जैसे नाम शामिल है। इन स्टार्स के राजनीति में हाथ आजमाने का रिजल्ट भी बस थोड़ी ही देर में सामने आ जाएगा, लेकिन उससे पहले आपको सुबह 10 बजे के रुझानों के मुताबिक एनडीए 290 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि INDIA सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। चलिए जान लेते हैं सेलिब्रिटीज में से कौन कहां से आगे और पीछे चल रहा है।

एक्ट्रेस कंगना रनौत(Kangana Ranaut) हिमाचल प्रदेश के अपने गृहनगर मंडी से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। फिलहाल कंगना विक्रमादित्य से आगे चल रही हैं। 71663 के बड़े अंतर से कंगना आगे चल रही हैं। कंगना के बाद भोजपुरी सिनेमा में अपनी आवाज और एक्टिंग का कमाल दिखाने वाले अभिनेता मनोज तिवारी भी उत्तर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस के कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं। 137305 से कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं।

ये भी पढ़ें :- अभिनेता Varun Dhawan के घर गूंजी किलकारियां शादी के तीन साल बाद पत्नी नताशा दलाल ने दिया बेटी को जन्म

धारावाहिक रामायण में भगवान राम का किरदार निभाकर फेमस हुए एक्टर अरुण गोविल भी आगे चल रहे हैं। अरुण गोविल मेरठ में देवरत कुमार त्यागी और सुनीता वर्मा से आगे चल रहे हैं। 1849 की बढ़त के साथ अरुण गोविल दोनों उम्मीदवारों से आगे चल रहे हैं। इसके साथ ही भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह पीछे चल रहे हैं। पवन सिंह बिहार की काराकाट सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। 62348 वोटों से राजा राम सिंह से अभिनेता पीछे चल रहे हैं। वहीं गोरखपुर से अभिनेता रवि किशन आगे चल रहे हैं। 67160 के अंतर से रवि किशन आगे चल रहे हैं।

Exit mobile version